संबंधों को और घनिष्ठ बनाने के 10 तरीके
विश्वास और आपसी समझ के साथ-साथ रिश्तों की महत्ता समझकर आपसी रिश्ते को और भी मधुर बनाया जा सकता है।

रिश्ते कई तरह के होते हैं और इनमें आपसी समझदारी और मधुर संबंधों के आधार पर ही घनिष्ठता बढ़ाई जा सकती है। आपको हर जगह (दोस्तों के साथ, साथी के साथ और घरवालों के साथ) अलग-अलग तरह का वर्ताव करना पड़ता है, ताकि आपके संबंध मधुर बने रहें। पारस्परिक संबंध लोगों के व्यवहार और बोलचाल से मधुर होते हैं। आपका जैसा व्यवहार होगा लोगों के साथ आपके पारस्परिक संबंध अच्छे होंगे। इसके अलावा भी कई और बातें हैं जो आपके संबंधों को मधुर बनाने के लिए जरूरी हैं।
image courtesy - getty images

संबंधों को कुछ मधुर बनाने के लिए बोलचाल का सबसे अहम रोल होता है। आप अपनी बोलचाल और भाषा से रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। कुछ लोगों में यह कला प्राकृतिक होती है और कुछ समय और समाज के साथ इसको विकसित कर लेते हैं। पारस्परिक संबंधों को मधुर बनाने के लिए सकारात्मक सोच और मिलनसार होना बहुत जरूरी है।
image courtesy - getty images

आई कांटैक्ट बनाकर बात करने से विश्वास बढ़ता है, क्योंकि सामने वाले को लगता है कि नजर मिलाकर बात करने वाला झूठा नहीं होता। ऐसा माना जाता है कि लोग इसलिए भी आंखें छुपाते हैं क्योंकि वे सामने वाले को सबकुछ बताना नहीं चाहते। लेकिन अगर आप आपसी संबंधों को और अधिक घनिष्ठ बनाना चाहते हैं तो नजरें मिलाकर बात कीजिए।
image courtesy - getty images

मधुर संबंध बनाने के लिए जितना बोलना जरूरी है उतना ही जरूरी है बातों को सुनना। आपके पारस्परिक संबंध मधुर तभी हो सकते हैं जब आप लोगों की बात सुनेंगे। जबतक आप अपने साथी की बात नहीं सुनेंगे तब तक आप उसके बारे में जान नहीं पाएंगे। इसलिए बेहतर संबंध बनाने का सबसे पहला कदम यही है कि आप उनकी बातों को तरजीह दें।
image courtesy - getty images

जरूरी नहीं कि आपका साथी आपसे सारी बातें बताये। आपके साथी के चेहरे का भाव भी उसके मिजाज के बारे में बोलता है। इसलिए कभी-कभी चेहरे के भावों से उनके मूड को अंदाजने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका प्यार और गहरा होगा, क्योंकि आपके पार्टनर को लगेगा कि आप उसे अच्छी तरह समझते हैं।
image courtesy - getty images

संबंध को घनिष्ठ बनाने का सबसे बेहतर तरीका है भावनाओं को व्यक्त करना। अपने पार्टनर से अपने विचारों को शेयर कीजिए और उसका फीडबैक भी पूछिए। इससे आपको मालूम होगा कि आप कितने व्यवहार कुशल हैं और आपकी बातों का असर उनपर कितना हुआ है।
image courtesy - getty images

आप जिसके साथ रह रहे हैं उसे पूरी तरह जानने की कोशिश कीजिए। अगर आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी तो आपके रिश्ते में घनिष्ठता आयेगी। इसलिए जितना अधिक हो सके एक दूसरे को जानने और समझने की कोशिश कीजिए।
image courtesy - getty images

किसी रिश्ते में दरार तभी पड़ती है जब आप किसी बात को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। अगर आप अपने संबंधों में घनिष्ठता लाने चाहते हैं तो झूठ का सहारा बिलकुल न लें। हालांकि झूठ बोलकर कुछ समय तक किसी को आप बेवकूफ बना सकते हैं लेकिन सच्चाई का पता चलने के बाद रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए झूठ का सहारा बिलकुल न लें।
image courtesy - getty images

अगर आपके पार्टनर ने कोई ऐसा काम किया है जो तारीफ के लायक है तो उसकी तारीफ करना न भूलें। तारीफ करने से साथी का उत्साह और बढ़ेगा और आपके लिए वह हमेशा ही कुछ नया या बेहतर करने की कोशिश करेगा। अपने पार्टनर की तारीफ दूसरों के सामने भी कीजिए। दूसरों से आपकी बातें सुनकर आपके साथी का विश्वास आप पर बढेगा जिससे संबंध और भी गहरे होंगे।
image courtesy - getty images

संबंधों को घनिष्ठ बनाने के लिए जरूरी है कि रिश्तों की अहमियत को समझिये। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपका व्यवहार अलग हो सकता है लेकिन अपने पार्टनर के साथ आप वही व्यवहार नहीं कर सकते हैं। इसलिए रिश्तों की अहमियत के हिसाब से ही बर्ताव कीजिए।
image courtesy - getty images

थोड़ा सा प्यार और रोमांस करने से आपका संबंध और भी गहरा होगा। इसलिए अपने साथी के साथ थोड़ा रोमांस भी कीजिए। दोनों रोमांटिक डेट पर जाइये, कहीं घूमने जाइए, किसी हिल स्टेशन पर जायें। ये सब करने से आपका रिश्ता और भी गहरा होगा।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।