सर्दियों में पानी पीने के 10 कारण
हमारे जीवन में पानी का बहुत महत्व है। मनुष्य का शरीर जिन तत्वों से बना है, उसमें पानी मुख्य घटक है। अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाए, तो मनुष्य का जीवन खतरे में पड़ जाता है। पानी ना सिर्फ प्यास बुझाता बल्कि शरीर की अंदर से सफाई भी करता है।

गर्मियों में प्यास अधिक लगने से लोग प्रायः अधिक पानी पीते हैं मगर सर्दियों में यह मात्रा कम हो जाती है। इसकी एक वजह यही है कि हमें इन दिनों प्यास नहीं लगती। नतीजा यह कि सर्दियों में अक्सर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते। आइए हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में क्यों पानी पीना जरूरी है।

महिलाओं को सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या होती है। इसी वजह से उनके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है।

हम जो भी खाना खाते हैं उसे पचाने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसके अलाव शरीर के मेटाबॉलिज्म, पाचन शक्ति और एबजॉरप्शन के लिए पानी की बहुत जरूरी है होती है। इसलिए सर्दियों में प्यास ना लगने पर भी पानी पिएं।

शरीर में मौजूद व्यर्थ के पदार्थों को जैसे यूरिया, सोडियम और पोटेशियम को बाहर करने और तापमान सामान्य रखने के लिए भी पानी की जरूरत होती है।

अगर आप ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत है। पसीना, यूरिन और मेटाबॉलिज्म फंक्शन के कारण शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए पानी ज्यादा से ज्यादा पीना जरूरी है।

शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और इंफेक्शन जैसी बीमारियों को जन्म देती है। पानी की कमी से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है जिस कारण सिरदर्द और थकान की शिकायत होती है।

कई लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं मगर ज्यादा पानी नहीं पीते। जबकि उन्हें पानी का ज्यादा जरूरत होती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीने के द्वारा काफी पानी निकाल जाता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी ना होनें दें।

सर्दियों में त्वचा में रूखेपन की समस्या होती है। ऐसे में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पिएं। रूखी त्वचा पर झुर्रियां भी जल्द पड़ती हैं।

सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जिनसे शरीर को पानी मिलता है। आप चाहें तो खाने से पहले सूप लें और जूस भी ले सकते हैं। इससे भी पानी की कमी पूरी होती है।

घर से बाहर निकलने से पहले पानी की बोतल लेना ना भूलें। सर्दियों में पानी पीने से न कतराएं। ठंड की वजह से प्यास नहीं लग रही, तो इसका यह मतलब कि आप पानी पीयें ही नहीं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।