10 कारण कि लड़कों को लड़कियों का बेस्ट फ्रेंड नहीं बनना चाहिए
लड़के अक्सर लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाने से कतराते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि इससे उनकी निजी जिदंगी प्रभावित होगी।

ऐसा बहुत पहले से माना जाता रहा है कि लड़का और लड़की अगर एक-दूसरे के करीब हैं तो उनके बीच दोस्ती नहीं हो। इसके पीछे लोगों की रुढि़वादी मानसिकता रही है। लेकिन समय के साथ बदलाव हुआ और वर्तमान में कई लड़के और लड़की बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कुछ कारण ऐसे भी हैं जिनकी वजह से लड़के को किसी भी लड़की का बेस्ट फ्रेंड नहीं बनना चाहिए।
image courtesy - getty images

हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक यह बात सच है कि एक लड़के और लड़की सिर्फ और सिर्फ दोस्ती नहीं हो सकते। शोधकर्ताओं का मानना है कि विपरीत लिंग के लोगों में जो दोस्ती होती है उसमें में यौन-संबंध का तत्व हमेशा मौजूद रहता है। विसकॉनसिन और क्लेयर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि औरत और मर्द की दोस्ती में सेक्स का तत्व लगभग हर समय मौजूद रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि खास तौर पर सेक्स के मामले में मर्द मौकापरस्त हो सकता है।
image courtesy - getty images

लड़कों की तुलना में लड़कियां बहुत अधिक दिखावा करती हैं। उनको अपने शरीर के प्रत्येक कपड़े से लेकर डिजाइन्स और लुक को लेकर दिखावा करना अच्छा लगता है। लड़के अक्सर इस दिखावे को बर्दास्त नहीं कर पाते हैं और लड़कियों से दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर कोई लड़का किसी लड़की का ब्रेस्ट फ्रेंड है तो उसे यह सब झेलना पड़ता है।
image courtesy - getty images

अगर आपका कोई बेस्ट फ्रेंड है तो चाहे अकेले हों या सबके साथ आप उनकी केयर जरूर करोगे। अगर आप अपनी सबसे बेहतर महिला मित्र के साथ किसी पार्टी में आये हैं तो उसकी देखभाल करने का जिम्मा आपका ही होता है। तो अगर आपकी भी कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड है तो इस तरह की केयर आपको भी करनी पड़ेगी।
image courtesy - getty images

लड़कियां बेतुक की बात करने की आदी होती हैं, वे यह भी नहीं देखती कि क्या बात करने का यह सही वक्त है या नहीं। अगर कोई लड़का उनका उनका बेस्ट फ्रेंड है तो उनको अपनी बातों से पका भी सकती हैं। इसलिए लड़के लड़कियों को बेस्ट फ्रेंड बनाने से कतराते हैं।
image courtesy - getty images

लड़कियां शराब या बीयर पीते के बाद तुरंत ही टल्ली हो जाती है। अगर उनके साथ कोई लड़का होता है और वो उनका बेस्ट फ्रेंड है तो उसके सामने उन्हें ज्यादा नशा करने में कोई परेशानी नहीं, क्योंकि उनको लगता है कि नशे की वजह से अगर उनकी हालत खराब होगी तो उनका बेस्ट फ्रेंड उन्हें संभाल लेगा।
image courtesy - getty images

बाइक और कार की ड्राइविंग के दौरान लड़कियां प्रयोग करती हैं। अगर लड़की ने नई गाड़ी खरीदी तो उसकी प्रैक्टिस के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड को बुलायेंगी और फूहड़ तरीके से गाड़ी ड्राइव करेंगी।
image courtesy - getty images

लड़के दोस्त मिलकर जितनी मस्ती और अजीब ढंग वाले कारनामें करते हैं वे किसी महिला मित्र की मौजूदगी में नहीं कर सकते। अगर कोई लड़का किसी लड़की के साथ हैं और मस्ती के मूड में है तो वह नहीं कर सकता जो लड़के दोस्तों के साथ कर सकता है।
image courtesy - getty images

लड़का अगर अपने दोस्तों के साथ है तो वह कहीं भी कुछ भी खाने में परहेज नहीं करता, चाहे वह नुक्कड़ की चाय हो या ढेले का खाना। लेकिन अगर वह अपनी महिला मित्र के साथ है तो ये करने में उसे हिचकिचाहट होती है। उसे खाने के लिए बेहतर जगह की तलाश करनी पड़ती है।
image courtesy - getty images

अभी भी समाज में यह धारणा नहीं बन पायी है कि एक लड़का और लड़की बेस्ट फ्रेंड हो सकते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़का किसी लड़की के साथ ज्यादा वक्त बिताता है तो लोगों को लगता है कि इनके बीच कुछ गंभीर मामला है और उनके रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल उठने लगते हैं।
image courtesy - getty images

लड़के अपनी बिंदास लाइफ में किसी भी प्रकार का दखल पसंद नहीं करते, जबकि लड़कियां एक सुचारु लाइफस्टाइल जीना चाहती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़के की कोई बेस्ट फ्रेंड लड़की है तो उसकी जिंदगी में दखल देती है। वह यह चाहती है कि लड़का अगर उसका बेस्ट फ्रेंड है तो सलीके से रहे और अच्छे काम करे।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।