इन दस कारणों से रिश्तों से दूर होते हैं लड़के
आपको बहुत ही अच्छा पुरुष जीवन साथी मिला है और आपने उसके साथ अपनी जिंदगी गुजारने के सपने देख रखे हैं लेकिन अचानक आपको पता चलता है कि लड़का उस रिश्ते से अलग होना चाहता है।

क्यों रिश्ते से बच रहे हैं लड़के
एक बहुत प्यारा सा जीवन साथी आपको मिला है और आप सोच रही हैं कि आपकी जिंदगी की सारी मन्न्तें पूरी हो गई हैं, लेकिन तभी अचानक से लड़का इस रिश्ते से दूर हो जाता है। इसके पीछे पुरुषों की पुरुषवादी सोच और उनकी मानसिकता हो सकती है। हो सकता है पुरुष इस रिश्ते से ऊब गये हों या फिर इस रिश्ते की बंदिशें उनको दूर जाने के लिए विवश कर रही हों। कई कारणों से लड़के रिश्ते से दूर हो रहे हैं।
image source - getty

आजादी न खोना
पुरुष आजाद रहना चाहते हैं, उनको बैचलर लाइफ में वे अपनी मर्जी के मालिक होते हैं लेकिन जैसे ही कोई उनकी जिंदगी में आता है उनको अपनी आजादी से समझौता करना पड़ता है। जिंदगी में होने वाली इसी रोक-टोक के कारण वे रिश्ते से दूर होने लगते हैं।
image source - getty

बोरिंग हो सकता है
हो सकता है आप जिस रिश्ते में हो वो बहुत ही उबाऊ हो। ऐसा भी हो सकता है आप हमेशा पुरानी यादों में खोए-खोए रहते हों। कोई पुराना दुख दर्द हो, जिससे बाहर आना आपको पसंद नहीं। अगर वाकई ऐसा है तो आपका लटका हुआ चेहरा आपके वर्तमान रिश्ते पर प्रभाव डालता है, और दरार का कारण बन सकता है। रिश्ते में दूरियां आने के पीछे ये भी कारण जिम्मेदार हैं।
image source - getty

इच्छायें हावी होना
कुछ लड़के अपने में ही खुश रहते हैं, उनको दूसरों की इच्छाओं के हिसाब से काम करना पसंद नहीं होता है। वे किसी के लिए घंटो इंतजार नहीं कर सकते, अपनी निजी जिंदगी में अधिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। ऐसे लड़के अपने पसंद पर गर्व करते हैं और दूसरे में दोष निकालते हैं भले ही वह लड़की ही क्यों न हो।
image source - getty

लड़कियों से अधिक गेम पसंद है
नई पीढ़ी में कंप्यूटर गेम का क्रेज बहुत अधिक है। यहां तक कि अगर काम से थोड़े समय के लिए भी ब्रेक मिले तो लड़के गेम खेलने में लग जाते हैं। विलेन को मारना, रेस में फर्स्ट आना और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर खुश होना उनकी आदत बन जाती है। इन कारणों से वे किसी रिश्ते को अच्छे से संभाल नहीं पाते और उससे दूर होने लगते हैं।
image source - getty

पारिवारिक स्थिति
लड़के किसी लड़की को पसंद तो करते हैं उसके करीब जाते हैं उनके बीच प्यार होता है, लेकिन उनका ये रिश्ता लड़के के घरवालों को मंजूर नहीं होता। घरवालों के दबाव के कारण भी लड़के रिश्ते से दूर होने लगते हैं।
image source - getty

संगत के कारण
किसी भी व्यक्ति को इस बात से परखा जाता है कि उनकी संगत किन लोगों के साथ है। अगर आपके दोस्त मस्तमौला टाइप के हैं और रिलेशन में आने के बाद आप अपनी पुरानी आदतों को भूल जाते हैं। उन दोस्तों से मिलने के बाद लड़के को लगता है कि फिर से उसी जिंदगी को जिया जाये जिसमें कोई तनाव नहीं था और किसी प्रकार का बंधन नहीं था।
image source - getty

किसी और लड़की का प्रवेश
लड़के की जिंदगी में अगर दूसरी लड़की आती है और उसे लगता है कि उसके साथ उनका रिश्ता वर्तमान रिश्ते से बेहतर हो सकता है। तब लड़के उस नये रिश्ते को अपनाने के लिए पुराने रिश्ते को बॉय-बॉय बोल सकते हैं।
image source - getty

काम पर अधिक ध्यान देना
रिलेशन में होने के बाद आप काम और करियर पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं और आपको लगता है कि इस समय रिलेशन से ज्यादा ध्यान करियर और काम को देने की जरूरत है। ऐसे में रिश्ते में दरार पड़ती है और लड़का रिश्ते से दूर होने की कोशिश करता है।
image source - getty

दबाव डालना
लड़का शादी के लिए तैयार नहीं है लेकिन आप उसपर शादी के लिए दबाव डालती हैं, ऐसे में वह उस रिश्ते से दूर होने की कोशिश करेगा। हो सकता है लड़का अभी उस रिश्ते के लिए तैयार न हो। लेकिन अगर आप उसे बार-बार शादी के लिए उकसायेंगी तो वह इससे दूर जाने की कोशिश करेगा।
image source - getty

आर्थिक स्थिति
रिश्ते को मजबूत और कमजोर बनाने में पैसों का बहुत महत्व होता है, अगर आप दोनों आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं तो रिश्ते में दरार पड़ना स्वाभाविक है। अगर लड़का किसी जॉब में नहीं है या उसके पास पैसों का अभाव है तब भी वह रिश्ते से दूर होने की कोशिश करता है।
image source - getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।