आपको सपनों से जोड़ेंगे ये दस प्रेरणादायक मंत्र

सपने देखे हैं तो उन्‍हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए, अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ें और अपनी योजनाओं की समीक्षा भी करें।

Nachiketa Sharma
Written by:Nachiketa SharmaPublished at: Apr 21, 2014

सपनों से जोड़ने वाले मंत्र

सपनों से जोड़ने वाले मंत्र
1/11

सपने तो सभी देखते हैं और इसे पूरा करने की कोशिश भी सब करते हैं, लेकिन कई बार उन्‍हें पूरा करने के दौरान मिली असफलता के कारण लोग सपनों का पीछा करना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपके मन में लगन और मेहनत करने का जज्‍बा है तो अपने सपने को साकार करना आपके लिए नामुमकिन नहीं। अपने मजबूत इरादों और प्रेरणादायी मंत्रों से आप अपने सपने के आसानी से पूरा कर सकते हैं। image courtesy - getty images

मजबूत इरादे

मजबूत इरादे
2/11

सपनों को सच करने के लिए मजबूत इरादों का होना बहुत जरूरी है। असफलता मिलने पर कभी भी उस रास्‍ते से भटकने की कोशिश न करें, हमेशा अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहें। कोशिश करने से आपका हर सपना पूरा होगा। image courtesy - getty images

लोगों के बहकावे में न आयें

लोगों के बहकावे में न आयें
3/11

आपके सपने के बीच में आसपास के लोग आ सकते हैं, और नकारात्‍मक सोच वाले लोग आपको बहका भी सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से अपने सपनें के बारे में चर्चा करने से बचिये। इन लोगों से दूरी बनाना ही आपके लिए बेहतर है। image courtesy - getty images

कहें नहीं करके दिखायें

कहें नहीं करके दिखायें
4/11

लोगों को अपने सपने और अपनी महत्‍वाकांक्षा के बारे में बताने से अच्‍छा है कुछ करके दिखायें। सपनों के बारे में बात तो सभी करते हैं लेकिन सफल वही होता है जो बोलता कम है और करता अधिक है। अपने विरोधियों का मुंह अपनी बातों से नहीं अपने काम से बंद कीजिए। तो यह बेहतर समय है, अधिक बोलने की बजाय कुछ करके दिखाइए। image courtesy - getty images

निरंतर काम करें

निरंतर काम करें
5/11

आपने सपने देखे हैं तो उन्‍हें पूरा करने का प्रयास आपको ही करना है। उसे पूरा करने के लिए निरंतर काम करते रहिए। अपने सपनों को लेकर शंका की स्थिति में मत आइए। एक गोल निर्धारित कीजिए और इरादा बदले बिना उसे पूरा करने के लिए काम करते रहिए। image courtesy - getty images

योजना बहुत जरूरी

योजना बहुत जरूरी
6/11

किसी भी सपने को पूरा करने से सफल योजना का होना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने लक्ष्‍य को निर्धारित करने के बाद उन्हें हासिल करने की योजना बनाने में जुट जाइए। अपने काम को को सूचीबद्ध करें और उसपर सख्‍ती से अमल कीजिए। image courtesy - getty images

समीक्षा बहुत जरूरी

समीक्षा बहुत जरूरी
7/11

आपने सपने पूरे करने के जितने भी प्रया‍स किये हैं या प्रयास कर रहे हैं उनकी निरंतर समीक्षा कीजिए। अब तक उठाए गए हर कदम की समीक्षा करने से पता चलता रहेगा कि आपकी योजना कारगर हो रही है या नहीं। अगर आप रास्‍ता भटक गये हैं या कोई गलती की है तो समीक्षा के जरिये उसका समाधान कर सकते हैं। image courtesy - getty images

तुलना न करें

तुलना न करें
8/11

अपने सपनों की तुलना किसी अन्‍य व्‍यक्ति के सपनों से तुलना बिलकुल न करें। हमेशा वही काम करें जो आपको पसंद हो और आपकी रुचि जिसमें हो। दूसरे के सपनों के पीछे भागते वक्‍त हो सकता है आप वो कोशिश न कर पायें जिसकी जरूरत उस काम के लिए है। इसलिए जो सपने आपने देखें हैं उन्‍हें अपना लक्ष्‍य बनाइए और उन्‍हें ही पूरा करने की कोशिश कीजिए। image courtesy - getty images

समय अनमोल है

समय अनमोल है
9/11

आपका हर पल कीमती है, एक बार बीता हुआ समय वापिस नहीं आता। इसलिए समय के पाबंद बनें। आपने जो लक्ष्‍य निर्धारित किया है उसके लिए ए‍क निश्चित समय का निर्धारण कीजिए और उसके हिसाब से अपनी योजना बनाइए। समय की कीमत को समझिये और हर पल अपने सपने को पूरा करने में खर्च कीजिए। image courtesy - getty images

असफलताओं से डरे नहीं

असफलताओं से डरे नहीं
10/11

जरूरी नहीं कि आपने जो सपने देखें उसे आसानी से पा सकेगे। इसके लिए आपको असफलताओं का भी सामना करना पड़ेगा, ये आपके रास्‍ते के सबसे बड़े रोड़े भी हैं। ऐसे में धैर्य से काम लें, असफलताओं से डरे नहीं बल्कि सीखें और हमेशा सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। image courtesy - getty images

Disclaimer