जानें कौन से हैं 50 से भी कम कैलोरी वाले 9 आहार
कुछ आहारों से आपने केवल इसलिए दूरी बना रखी है क्योंकि उनमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन वजन बढ़ने के डर से आप इनका सेवन नहीं करते हैं, लेकिन कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।

खाने में कैलोरी की मात्रा हमेशा से ही चिंता का विषय रहती है। ज्यादा कैलोरी भले ही सेहत के लिए अच्छी ना हो लेकिन शरीर में इसकी आवश्यकता जरूरी होती है। लेकिन नियमित कैलोरी की जरूरत भी पूरी करना है, क्योंकि इससे ही शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप एक्टिव भी रहते हैं। कम कैलोरी के आहारों का सेवन हमें स्वाद भी देता है और मोटापे की समस्या से भी बचाता है। इस स्लाइड शो में 50 से भी कम कैलोरी वाले आहारों के बारे में जानिये।
ImageCourtesy@Gettyimages

पत्तागोभी, खासतौर से बैंगनी पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, और फाइबर कैंसर सें लड़ने में मदद करते हैं। पत्तागोभी खाने और सलाद में अक्सर प्रयोग की जाती है। एक कप पकी हुई पत्तागोभी में करीब 34 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

गाजर खानें से केवल आखें ही स्वस्थ नहीं होती, इस सब्जी से सेहत भी तंदरूस्त होती है।गाजर में भरपूर एंटीआक्सीडेंट के अलावा ये पोटैशियम, मैग्निश्यम और फोलेट की भी स्रोत होती है। गाजर को दो समय के भोजन के बीच में लिया जा सकता है। 1 मध्यम आकार की गाजर में 35 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

ब्लैक कॉफी में जीरो कैलोरिज होती है। हालांकि ज्यादा कॉफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होती है। कॉफी के सीमित मात्रा आपको तारोताजा रखती है। दिन में एक से दो कप कॉफी का सेवन किया जा सकता है। इसमें जीरो कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

सलाद का सेवन सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। सलाद को एक मध्यम आकार का खीरा 1/4 कप प्याज औऱ 1/2 कटी हुई अजमोद में 4 चम्मच सिरके के साथ बनाए। इसमें स्वाद के लिए नमक मिलाया जा सकता है। सलाद में तकरीबन 45 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

कैलोरी के डर से हम अक्सर मीठे से तौबा कर लेते है। लेकिन कुछ मीठा भी 50 कैलोरी से कम होता है। जिसमें से एक फ्रूटक्रीम है। 8 चेरी टमाटर और अंगूरों को 1 चम्मच कम चीज क्रीम में मिलाकर खा सकते है। एख कटोरी फ्रूटक्रीम में तकरीबन 46 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

हॉट-चॉकलेट मिल्क सभी का फेवरेट होता है, हालांकि कैलोरी की अधिक मात्रा के चलते हम ज्यादा सेवन करने से बचते है। लेकिन 1/4कप स्किम मिल्क या गर्म पानी से बनाई गई एक ग्लास शुगर फ्री हॉट चॉकलेट आपको कैलोरी को नहीं बढ़ाएगी। एक ग्लाय हॉट चॉकलेटमिल्क में 47 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

मशरूम हमारे शरीर में विटामिन बी, विटामिन डी , फोलेट, पोटैशियम फाइबर देता है। मशरूम एक एंटीआक्सीडेंट भी होता है। भोजन में मशरूम को शामिल करें और स्वस्थ रहें। ये शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। एक कप कच्चे मशरूम में 15 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

टमाटर में लाइकोपीन होता है , जो कैंसर से लड़नें में मदद करता है। इसके साथ ही टमाटर विटामिन सी का मुख्य स्रोत माना जाता है। टमाटर आपकी त्वचा को यूवी किरणों से भी बचाता है और कोलेस्ट्राल का नियंत्रण करता है। एक से डेढ टमाटर में 22 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages

किशमिश खाने से खून बनता है, वायु दोष दूर होता है, पित्त दूर होता है, कफ दूर होता, और हृदय के लिये बड़ा हितकारी तथा हार्ट अटैक को दूर रखने में मदद करता है।एक मुठ्ठी किशमिश में तकरीवन 45 कैलोरी होती है।
ImageCourtesy@Gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।