क्यों होती है रक्त में आयरन की कमी और क्या हैं इन्हें दूर करने के उपाय
वास्तव में अनीमिया कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई बीमारियों का कारण बन सकती है। समय रहते इस पर काबू पाकर सेहत संबंधी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

बदलती जीवनशैली और आहार संबंधी गलत आदतों के कारण रक्त में आयरन की कमी या अनीमिया पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। वास्तव में अनीमिया कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई बीमारियों का कारण होती है। समय रहते इस पर काबू पाकर सेहत संबंधी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। image courtesy : getty images

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ खून की भी जरूरत होती है। खून ही शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। आइए जाने रक्त में आयरन की कमी के कौन-कौन से संकेत है। image courtesy : getty images

वैसे तो व्यक्ति के रक्त में आयरन की कमी है या नहीं, इसके लिए हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है। जांच में निकलने पर मान लिया जाता है कि व्यक्ति रक्त में आयरन की कमी का शिकार है। लेकिन व्यक्ति के शरीर में आने वाले कुछ बदलाव भी इसके लक्षण हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानें। image courtesy : getty images

शरीर में एनर्जी का संबंध ऑक्सीजन के संचार से होता है। अगर शरीर में रक्त में आहार के स्तर में कमी है तो ऑक्सीजन का संचार सही तरीके से नहीं होगा। जिससे आपको थकान महसूस होगी। अगर आपको भी हर समय थकान महसूस होती ह, तो हो सकता है कि आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो। image courtesy : getty images

त्वचा और आंखों के रंग से शरीर में खून की कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनीमिक होने पर त्वचा का रंग पीला या सफेद दिखता है जो सामान्य गोरापन नहीं होता है। इसके अलावा, आंखों के ऊपरी भाग बिल्कुल सफेद दिखने से भी शरीर में खून की कमी का पता लगाया जा सकता है। image courtesy : getty images

कुछ लोगों में बिना किसी कारण के बहुत अधिक सिरदर्द की शिकायत रहती हैं। खून में आयरन की कमी से ऑक्सीजन मस्तिष्क तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता, जिससे सिरदर्द की शिकायत बनी रहती है। अगर आपको भी बार-बार सिरदर्द होता है तो आपको अनीमिया हो सकता है। image courtesy : getty images

आपने देखा होगा कि कई बार हमारे नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि नाखूनों पर होने वाले यह सफेद धब्बे शरीर में खून की कमी के लक्षण होते हैं। इसके अलावा नाखून का कमजोर होना भी रक्त की कमी का लक्षण होता है। image courtesy : getty images

खून की कमी होने पर कई बार सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बहुत अधिक चलने व सीढ़ी चढ़ने जैसी गतिविधियों के दौरान सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। इसके अलावा सुबह उठते ही बहुत अधिक कमजोरी भी महससू होती है। image courtesy : getty images

अकेली रक्त में खून की कमी, कई बीमारियों की जड़ होती है। इसे जड़ को खत्म करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है। अनीमिया को दूर करने के लिए मांस, अंडा, मछली, किशमिश, सूखी खुबानी, हरी बीन्स, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे आयरन से परिपूर्ण आहार का सेवन महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा भोजन से जुड़ी कुछ चीजों खून की कमी को दूर करने में मददगार होती है। image courtesy : getty images

चुकंदर आयरन का अच्छा स्त्रोत है। इसको रोज खाने में सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। image courtesy : getty images

पालक, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इनके नियमित सेवन से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर में खून में आयरन की मात्रा बढ़ती है। और पेट भी ठीक रहता है। image courtesy : getty images

तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार जैसे फल खाने से खून बढ़ता है। अनार खाना अनीमिया में काफी फायदा करता है। इसलिए रक्त में आयरन की कमी को दूर करने के लिए प्रतिदिन अनार का सेवन जरूर करें। image courtesy : getty images

खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और यह तेजी से रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है। image courtesy : getty images

अनाज में भरपूर मात्रा में आयरन होने के कारण, इसके सेवन से रक्त में आयरन की कमी दूर होती है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।