7 कारण बताते हैं कि सही तरीके से नहीं जागे हैं आप
आप अपनी सुबह की शुरुआत जिस तरह से करते हैं, वह पूरे दिन का निर्धारण करता है और उसी हिसाब से आपका शरीर सक्रिय रहता है, लेकिन अगर आपकी पिछली रात सही तरीके से न गुजरी हो तो इसका असर पूरे दिन पर पड़ता है।

सुबह की अच्छी शुरुआत उस पूरे दिन के अलावा अगले दिन का भी निर्धारण करती है। अगर हम कुछ बातों का खयाल रखना शुरू करें तो दिनभर ताजगी और उर्जा से भरा बना रह सकता है। इससे दिन में काम में दिल भी लगेगा और थकान भी कम होगी। 'दी पावर ऑफ़ स्लो' पुस्तक के लेखक क्रिस्टीन लुइस होह्लबम भी कहते हैं कि, "आप अपनी सुबह की शुरुआत जिस तरह से करते हैं, वह बाकी दिन का निर्धारण करता है।" और अगला दिन भी काफी कुछ पिछली दिन और रात पर निर्भर करता है।
Image courtesy: © Getty Images

सभी उम्र के लोगों के लिये सुबह अच्छा नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। हैल्दी ब्रेकफास्ट नियमित करेने से हमारा शरीर एनर्जी से भरा रहेगा। ब्रेकफास्ट की तरह लंच भी स मय पर जरूरी करना चाहिये। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, आयरन और कार्ब्स को शामिल करें और रात को हल्का डिनर करें। इससे अगले दिन आप तरोताज़ा मिजाज़ में उठ पाएंगे।
Image courtesy: © Getty Images

रोज़ाना 20 से 25 मिनट व्यायाम अवश्य करें। ये मांसपेशियों को फ्रीज नहीं होने देता और अगर मांसपेशियां व जोड़ खुले और चलित अवस्था में रहेंगे तो शरीर भी फिट रहेगा। नियमित व्यायाम से तनाव कर होता है, शरीर स्वस्थ रहता है और नींद भी ठीक से आती है और आप सुबह उठने पर होनी वाली थकान आदि से नहीं जूझते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

पर्याप्त नींद (7 से 8 घंटे) जरूरी है, लेकिन सुबह थोड़ा सा जल्दी उठने से आपके पास कई जरूरी काम निपटाने के लिए पर्याप्त समय तो होगा ही साथ ही आप सुबह उठने पर थका हुआ और असहज महसूस नहीं करेंगे। लेकिन इसके लिये आपको रात को समय से सोना पड़ेगा।
Image courtesy: © Getty Images

रात कितनी भी स्याह क्यों न हो, सुबह का सूरज एक नई रोशनी लाता है। सुबह आपको अपने लक्ष्य में नये सिरे से जुटने का साहस और हौंसला देता है, बशर्ते नींद ठीक से पूरी हुई हो सुबह ठीक से उठ पाएं हों। तो रात को ब्रीदिंग करके सौनें जाएं और सुबह को सकारात्मक हो कर उठें।
Image courtesy: © Getty Images

सुबह उठकर एक नियम पालन ज़रूर करें, योग और व्यायाम। व्यायाम और योग के नियमित अभ्यास से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। आप सारा दिन अधिक मेहनत से अपने काम में जुट जाते हैं। जिससे रात को शांत मन से सो पाते हैं और अगले दिन ठीक से उठ पाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

रात को ही यदि अगली सुबह के कामों की तैयारी कर ली जाए तो ये अगली सुबह के कई सारे तनाव देने वाली वजहों को खुद ही खत्म कर देता है। जैसे अगले दिन पहनने वाले कपड़ों को तैयार कर रखना, नाश्ते का प्रबंध रात को ही कर लेना आदि।
Image courtesy: © Getty Images

सुबह अलार्म की आवाज से हड़बड़ा कर उठकर घड़ी की ओर अचंभित और हैरान होकर देखने के बजाए, आराम से उठें और रात को जल्दी सोने और सुबह को जल्दी उठने की आदत डालें। लेकिन इसके लिए आपको रात को जल्दी सोना ही होगा। सुबह आराम से उठें और बाहर चिड़ियों की चहचहाने की आवाज सुन कर मन को प्रफुल्लित कर लें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।