उल्टी से जुड़ी वे बातें जो आप नहीं जानते हैं!
उल्टी पेट के विषाक्त पदार्थों को मुंह के द्वारा बाहर निकालने की प्रक्रिया है। जब शरीर में विषाक्त पदार्थ का प्रवेश होता है तब उल्टी के द्वारा यह शरीर के बाहर निकलकर शरीर को स्वस्थ होने में मदद करता है।

निश्चित रूप से, हम सभी को जीवन में कभी न कभी उल्टी का अनुभव होता है। जी हां छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक सभी को किसी भी उम्र में उल्टी का अनुभव हो सकता है। उल्टी पेट के विषाक्त पदार्थों को मुंह के द्वारा बाहर निकालने की प्रक्रिया है। जब शरीर में विषाक्त पदार्थ का प्रवेश होता है तब उल्टी के द्वारा यह शरीर के बाहर निकलकर शरीर को स्वस्थ होने में मदद करता है। उल्टी की समस्या पेट में गड़बड़ी, चयापचय में असंतुलन और केंद्रीय स्नायु तंत्र में गड़बड़ी के कारण होती है। लेकिन क्या आप भी उल्टी से जुडे कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में पता लगाने के लिए उत्सुक हैं? अगर हां तो, यहां उल्टी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई है।
Image Source : Getty

कई बार हम लोगों को लगता है कि उल्टी केवल वायरल फ्लू के कारण होती है विशेष रूप से बच्चों में। लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा एसिड रिफ्लेक्स, माइग्रेन और स्ट्रेप गले के कारण होता है। साथ ही चिंता और अवसाद से ग्रस्त लोगों में केमिकल परिवर्तन के कारण उल्टी का अनुभव होता है। इसके अलावा चक्रीय उल्टी सिंड्रोम के रूप में जानी जाने वाली अवस्था, जिसमें एक व्यक्ति बिना किसी कारण के बार-बार उल्टी का अनुभव होता है।
Image Source : Getty

हालांकि यह अप्रिय है लेकिन आपको अपने उल्टी के रंग की जांच जरूर करनी चाहिए। क्योंकि अगर आपकी उल्टी काले या डार्क रेड कलर की है, तो हो सकता है उल्टी में खून में मिक्स हो। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Image Source : Getty

उल्टी से जुड़ा एक और रोचक तथ्य यह है कि उल्टी करना हमेशा बुरा नहीं होता है। क्योंकि कभी-कभी शरीर इस तरीके के माध्यम से संक्रमण को हमारे सिस्टम से बाहर निकालता है।
Image Source : Getty

कभी-कभी उल्टी घातक भी हो सकती है। जी हां अगर तीव्र और लगातार होने वाली उल्टी का सही समय पर इलाज नहीं किया जाये, तो इससे ड्रिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, यहां तक इससे सारा के अन्य अंगों पर भी असर आ सकता है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।