चम्मच बनाएगा आपके मेकअप को आसान, जानें 7 आसान ब्यूटी हैक्स
खूबसूरत चेहरे के लिए आप मेकअप के मंहगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स को अप्लाई करने के लिए आप मंहगे टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि चम्मच भी आपके मेकअप को आसान बना सकता है? जानें ये 7 स्पून ब्यूटी हैक्स

चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आप कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें अप्लाई करने के लिए आपको मंहगे टूल्स की भी जरूरत पड़ती है। चम्मच का प्रयोग खाना खाने के लिए किया जाता है। मगर आप स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें, तो चम्मच आपकी खूबसूरती बढ़ाने के भी काम आ सकता है। चम्मच की सहायता से आपका मेकअप परफेक्ट होगा और कई तरह की परेशानियां भी दूर होंगी। आइए आपको बताते हैं ऐसे 7 ब्यूटी हैक्स, जिनमें आप चम्मच की मदद ले सकते हैं।

कुछ महिलाओं को ये समस्या होती है कि सुबह उनकी आंखें सूजी सूजी लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रात को दो चम्मच फ्रिज में रख दीजिए। सुबह थोड़े प्रेशर के साथ इन्हें अपनी दोनों आंखों पर रखें। फिर प्रेशर कम करते हुए चम्मच को आंखों के किनारे तक धीरे-धीरे ले जाएं। इससे सूजन ठीक हो जाती है।

जब आप मस्कारा लगाती होंगी तो अक्सर मस्कारा पलकों के साथ-साथ आपकी आंखों के नीचे या आंख के ऊपर लग जाता होगा। इससे बचने के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी मस्कारा लगाएं, पलकों को चम्मच का बेस दें, फिर सामान्य तरीके से मस्कारा लगाएं।

अगर आपके पास आईलैश कर्लर नहीं है और आप उसका इस्तेमाल करना चाहती है तो चम्मच आपके लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सतकी है। चम्मच के किनारे के इस्तेमाल से अपने लैशेज मोड़ लीजिए। बेहतर परिणामों के लिए चम्मच को हेयर ड्रायर की सहायता से थोड़ा गर्म कर लीजिए।

एक बड़ी चम्मच का कर्व आईब्रो आर्क के लिए परफेक्ट शेप देता है। इससे अपनी आईब्रो की शेप बनाएं। आईब्रो पैंसिल का इस्तेमाल कर लें।

पिंपल को दूर करने का ये एक आसान और बहुत पुराना तरीका है। गर्म पानी को एक कप में डालें और उसमें एक साफ चम्मच डालें। कुछ सेकेंड्स में चम्मच गर्म हो जाएगी। उसे अपनी हथेली के पीछे के हिस्से में छूकर पता करें कि यह ज्यादा गर्म तो नहीं हुआ? सही तापमान होने पर चम्मच के पिछले हिस्से को पिंपल पर रखें और दबा दें। चम्मच ठंडा होने पर हटा लें।

दो नेल पॉलिश को एक चम्मच में डालें। अपनी बॉबी पिन से इन्हें हल्का सा मिलाएं। अपने पसंद का डिजाइन तैयार होने के बाद, नाखून को चम्मच में रखी नेल पॉलिश पर डिप करें। लुक को फिनिशिंग देने के लिए किनारे रूई की सहायता से साफ कर लें। मार्बल डिजाइन नेल पेंट लग जाएगा।

ब्लशऑन लगाना उतना आसान काम नहीं है। उसे लगाने के लिए सही जगह का पता होना जरूरी है। कई बार गलत जगह पर ब्लश ऑन करने से पूरा मेकअप बिगड़ जाता है। इस काम को आसान चम्मच की सहायता से बनाया जा सकता है। गाल के उभरे हिस्से पर चम्मच रखें। इसके बाद जो उसके नीचे का हिस्सा है उस पर ब्लश ऑन करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।