7 दिन में वजन घटाते हैं गर्मियों के ये 5 रसीले फूड
गर्मियों का फल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता है। तरबूज, खीरा, खरबूजा, लौकी इत्यादि फलों में ज्यादा मात्रा में पानी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बडा़ स्त्रोत है। इन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज आपके लिये सबसे अच्छा आहार है। ये एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर और पानी प्रचुर मात्रा में होता है। फाइबर की अधिकता के कारण इससे काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है। तरबूज में फैट की मात्रा नगण्य होती है, जबकि कोलेस्ट्राल बिल्कुल भी नहीं होता है। इसके सेवन से आपको पोषण मिलता है और मोटापा कम होता है। 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है, जोकि अन्य फल और डाईफ्रूट्स में मौजूद कैलोरी से काफी कम है। तरबूज में शुगर की मात्रा भी काफी कम होती है। 100 ग्राम तरबूज में 6.2 ग्राम शुगर होता है। कम शुगर मोटापा कम करने के लिए बेहतर होता है।

खरबूजा मीठा होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। गर्मी के दिनों में उगने वाले ये फल कब्ज जैसी समस्या में भी खरबूजा फायदेमंद होता है। खरबूजे में पाये जाने वाले डाइटरी फाइबर्स रोगी को कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं। इससे वजन भी कम होता है। इसके अलावा खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: जानिये किन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का जूस और क्यों

स्वाद ना हो, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। इसे आप सलाद में खाएं या फिर इसका रायता बनाकर पिएं। इसमें मौजूद पानी आपके डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है और स्किन में जान डालता है। सबसे बेस्ट पार्ट, आप इसे कभी भी खा सकते हैं। इसे खाने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं है इसे आप कभी भी खा सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट भरा रहता है, इससे आप बेकार की चीजें नहीं खाते हैं। इससे वजन आसानी से कम हो सकता है।

लौकी को लोग सब्जी के तौर पर खाते हैं। इसमें पानी का प्रतिशत ज्यादा होता है। लौकी में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी के बीज का तेल कोलेस्ट्रोल को कम करता है तथा हृदय को शक्ति देता है। यह रक्त की नाडियों को भी स्वस्थ बनाता है। लौकी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिसकी वजह से यह गुर्दे के रोगों में बहुत उपयोगी है। लौकी में फाइबर होता है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसका जूस पीने से पेट घंटो तक भरा रहता है और मोटापा भी कम होता है। 100 ग्राम लौकी के जूस में केवल 12 कैलोरी ही होती है। इसे अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करने से वजन तो कम होगा ही साथ में आपकी त्वचा में भी निखार आयेगा।

स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लाल रंग में एंथोस्यानिंस होता है जो फैट को कम करने में मदद करता है। एक कप में सिर्फ 54 कैलोरीज होती है इसका मतलब वजन घटाने के लिए परफेक्ट होता है। स्ट्रॉबेरी हेल्दी होता है, क्योंकि इसमें ढ़ेर सारा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। विटामिन सी होने के नाते यह त्वचा में कोलेजन अधिक पैदा करती है जो कि त्वचा में खिंचाव पैदा करता है। उम्र के साथ कोलेजन नष्ट होता जाता है और चेहरे पर झुर्रिया पड़ने लगती है इसलिये विटामिन सी से भरे फल खाइये।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।