ऐसी बीमारी जिसमें फूड की तरह इन अजीब चीजों का करते हैं सेवन
खाने से संबंधित कई तरह की बीमारियां हैं, इसके कारण लोग अजीब चीजों को खाने की तरह खाते हैं, इन बीमारियों और उनसे होने वाली दूसरी समस्याओं के बारे में इस स्लाइडशो में जानें।

इस दुनिया में अजीब-अजीब बीमारियां हैं और ये लोगों के अजीब तरह के व्यवहार से दिख भी जाता है। खाने की बात करें तो दुनिया में लगभग 40 प्रतिशत खाने से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस समस्या में से ग्रस्त लोग दूसरी अजीब चीजों को खाने की तरह खाते हैं। इसके कारण उनको स्वांस्थ्य संबंधित समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों को बाल चबाने की आदत होती है तो कुछ को लकड़ी चबाने की। इसी तरह की दूसरी समस्यायें हैं जिनके बारे में हम आपको इस स्लाइडशो में बता रहे हैं।

खाने में अगर एक बाल दिख जाये तो कितना अजीब लगता है, कुछ लोगों को इसके कारण उल्टी भी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रिकोफेजिया एक ऐसी समस्या है जिससे ग्रस्त इंसान अपना बाल चबाता है। इस बीमारी से गस्त व्यक्ति अपने सिर, भौहों और पलकों के बाल भी इसके लिए नोच लेता है।
Image Source : thefarcereport.com

कभी-कभी आप अपनी पेन या पेंसिल को मुंह में भी डाल लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लोग लकड़ी, बालू, पत्थर, आदि को खाते भी हैं। लेकिन पिका ऐसी समस्या है जिसमें लोग ये सब चीजें खाते हैं। इसके कारण आंतों के साथ पेट के दूसरे तंत्र क्षतिग्रस्त होने लगते हैं।
Image Source : mobieg.co.za

यह समस्या गर्भवती महिलाओं में देखी जाती है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव होता है और खाने की इच्छा भी प्रबल हो जाती है। खाने की बढ़ती इच्छा के कारण ही गर्भवती महिला ऐसी चीजों को अधिक खाती है जिसमें स्टार्च होता है और इसके लिए वह वॉशिंग पाउडर भी खाती है।
Image Source : bhs4.com

यह समस्या दुनियाभर की खाने से संबंधित अजीब तरह की समस्याओं में से एक है। इस बीमारी में रोगी जानवरों के गोबर खाता है। जबकि लिटोफेजिया में मरीज पत्थर या दूसरी पत्थर से बनी चीजों को खाता है।
Image Source : boldsky.com

इस समस्या से ग्रस्त ( मरीज को हेल्दी खाने की चिंता रहती है। सामान्तया हेल्दी। फूड खाने की इच्छा और खाने की आदत तो अच्छी होती है, लेकिन इस बीमारी से ग्रस्त लोगों के दिमाग में हमेशा हेल्दी खाने की इच्छा होती है। जिससे उनके दिमाग पर असर पड़ता है।
Image Source : rackcdn.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।