कब्ज के पीछे के अजीब कारण

कुछ लोगों को अक्सर सुबह कब्ज की समस्या रहती है और उनकी सुबह देर तक वॉशरूम में गुजरती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में कई लोगों को पता ही नहीं होता है। कब्ज की समस्या शरीर में कमजोरी, हाईपोथायराइड या पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने, आदि के कारण भी सकती है। यह कुछ दवाइयां खाने से भी हो सकती है। तो चलिये जानें कब्ज के पीछे छिपे कुछ अजीब कारणों के बारे में।Images source : © Getty Images
पेनकिलर के सेवन से

एस्पिरिन और आईब्रूफिन ऐसे पेनकिलर्स हैं, जो व्यसकों में कब्ज की समस्या का कारण बन सकते हैं। वे लोग जो इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उन्हें कब्स की शिकायद से बचने के लिये दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिये। वहीं सीने में जलन पैदा होने पर अगर आप एंटासिड खाते हैं, तो भी कब्‍ज हो सकती है। क्‍योंकि इस दवाई में कैल्‍शियम और एल्यूमीनियम के घटक होते हैं।Images source : © Getty Images
एलर्जी के कारण

कुछ लोगों को मिल्क प्रोडक्ट जैसे, दूध, दही और दूध से बनने वाले प्रोडक्ट हजम नहीं होते। इससे उन्हें कब्ज की समस्या हो जाती है और कई बार तो उन्हें डायरिया भी हो जाता है। ये लोग अपने खान-पान के संबंध में डॉक्टर अथवा डाइटीशियन से सलाह लें। Images source : © Getty Images
हाइपोथायराइडिज्म

जिन लोगों की थायराइड ग्रंथी ठीक प्रकार से काम नहीं करती, उनका मेटाबॉलिज्म कमज़ोर हो जाता है। हाइपोथायराइडिज्म वाले लोगों को अनियमित रूप से खाया गया खाना आराम से नहीं पच पाता है और कब्ज की शिकायद हो जाती है।Images source : © Getty Images
विटामिन

बेहतर सेहत के लिये हम सभी विटामिन का सेवन करते हैं। लेकिन यदि ये असंतुलित मात्रा में भीतर जाते हैं तो हमारे शरीर में प्रतिक्रिया करने लगते हैं और कब्ज जैसी समस्या पैदा हो जाती है। हांलाकि, हर विटामिन रिएक्शन नहीं करता। लेकिन कैल्शियम और आयरन कुछ लोगों को सूट नहीं करते हैं।Images source : © Getty Images
एक्सरसाइज न करना

नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर में मल को निकालने वाला पदार्थ, म्यूकस बनता है। लेकिन जब हम एक्सरसाइज नहीं करते और निष्क्रीय जीवन जीते हैं तो यह बनना बंद हो जाता है, जिससे कब्ज हो जाती है।Images source : © Getty Images
देर तक मल-मूत्र रोक कर रखना

कई लोगों की टॉयलेट को देर तक कंट्रोल करने की आदत होती है, क्योंकि वे बाहर पब्लिक टॉयलेट में जाना पसंद नहीं करते। ऐसा कई बार करने से कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है।Images source : © Getty Images
डिप्रेशन या पानी की कमी

डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को भी कब्ज होती है, और यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी कब्ज की बीमारी पैदा करता है। अगर आपकी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, तो आप हल्का गरम पानी पियें।Images source : © Getty Images