पीठ में हो दर्द तो इन सात कामों से करें परहेज
पीठ और कमर दर्द की समस्या से बचने के लिए आपको अपने जीवन स्तर में सुधार करने की जरूरत होती है। लेकिन, इसके बावजूद दिन भर में हम जाने अनजाने कई ऐसे काम करते हैं जिनके कारण हमारी पीठ में दर्द हो सकता है।

पीठ दर्द में होने वाली गलतियां
अनियमित जीवनशैली तथा उठने-बैठने के गलत तरीकों के कारण लाखों लोग पीठ दर्द झेलते हैं। पीठ दर्द के सही प्रबंधन का प्रबंधन करने के लिए कई चीजों पर विचार करने की जरूरत होती है। हालांकि जीवनशैली में सुधार कर हम पीठ दर्द को कम कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार यह हमें परेशान करता है। image courtesy : getty images

बैक मसल्स में स्ट्रेच
स्ट्रेच को पीठ दर्द के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन अगर स्ट्रेच सही प्रकार न किया जाए तो इससे समस्या सुधरने के बजाय और खराब हो सकती है। image courtesy : getty images

बहुत देर तक दर्द की अनदेखी
अक्सर पीठ दर्द होने पर लोग लंबे समय उसका इलाज नहीं करवाते। उन्हें लगता है कि यह खुद ब खुद ही ठीक हो जाएगा। लंबे समय तक ईलाज नहीं करवाने से समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। image courtesy : getty images

एक्सरसाइज न करना
पीठ दर्द के कारण अक्सर हम एक्सरसाइज करने से डरते हैं। लेकिन वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार सभी प्रकार के दर्द को कम करने के लिए एक्सरसाइज सबसे अच्छा इलाज है। अगर हम नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते तो पीठ की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि पीठ को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। image courtesy : getty images

गलत पोश्चर में बैठना
डेस्क जॉब करने वाले उन लोगों में पीठ दर्द की समस्या सबसे ज्यादा होती है, जो सही मुद्रा में ना बैठकर आगे झुक कर बैठते हैं। आप कैसे बैठते हैं, कैसे चलते हैं, कैसे खड़े होते हैं और किस तरह सोते हैं, इन सभी गतिविधियों के दौरान अगर आपका पोश्चर गलत है तो यह पीठ दर्द के सबसे आम कारण में से एक हो सकता है। गलत पोश्चर के दौरान शरीर का रक्त संचार प्रभावित होता है जिससे पीठ में दर्द शुरू हो जाता है। image courtesy : getty images

जंक फूड का सेवन
जंक फूड का भी पीठ दर्द से गहरा नाता होता है। अधिकांश जंक फूड शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान नहीं करते। इनके कारण मांसपेशियां जल्दी थक जाती हैं। दूसरी ओर, साबुत अनाज, प्रोटीन युक्त दही और सब्जियों के रूप भोजन विकल्प मांसपेशियों पर सकारात्मक असर करते हैं। image courtesy : getty images

धूम्रपान
धूम्रपान ऑक्सीजन की मात्रा को सीमित कर देता है। जिससे मांसपेशियों को ऑक्सीजन जरूरत पूरी नहीं होती है। साथ ही निकोटीन रीढ़ की हड्डी की डिस्क्स में रक्त प्रवाह को बाधित करता है। पीठ दर्द के अलावा धूम्रपान से थकान और फेफड़ों का रोग भी हो सकता है। यदि आप पीठ दर्द की समस्या से पीडि़त हैं तो कुछ समय के लिए अपनी इस आदत को छोड़ दें। image courtesy : getty images

शराब पीने से दर्द का बढ़ना
रात को शराब पीने के बाद अगर अगली सुबह आपको पीठ दर्द की समस्या होती है तो इसका कारण शराब हो सकता है। निर्जलीकरण दर्द को और बदतर बना सकता है। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ निर्जलीकरण को रोकने में मदद करते हैं। गंभीर रूप से होने वाले पीठ दर्द में शराब को सीमित मात्रा में लेना सबसे अच्छा रहता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।