सिंपल स्प्रेड

सामान्यतः आप तुरत फुरत में ऐसी कोई चीज नहीं खा पाते जो स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी हो। लेकिन अब ऐसा नहीं है। असल में खानपान के जगत में दिनों-दिन नई-नई चीजों का इजाफा हो रहा है जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर हैं। ऐसे ही ब्रेड स्प्रेड इन दिनों बाजार में अपनी धूम मचा रहे हैं। नेचर: सिंपल, हेल्दी और गुड एक कुकबुक है। इसमें तरह-तरह के ब्रेड स्प्रेड की सटीक जानकारी दी गई है। इस किताब के जरिए कुछ देशी-विदेशी ब्रेड स्प्रेड्स के बारे में जानते हैं।
टापिओका

यह ओलिव और ओलिव आयल से बना मेडिटेरिनियन डाइट है जो कि टापिओका नामक ब्रेड स्प्रेड के अंदर समाया हुआ है। इसे पारंपरिक रूप से बनाया जाता है। इसमें मसालों को पीसने वाली मूसली के इस्तेमाल से बनाया जाता है। जब तक मसाले बिल्कुल बारीक न हो जाएं, तब तक इन्हें पीसा जाता है। हालांकि माडर्न टेक्नोलाजी के तहत ब्लेंडर का भी उपयोग इसके लिए किया जा सकता है जो कि आसान और ज्यादा असरकार तरीका है।
तत्जात्जीकी

यह मूलतः ग्रीक का पारंपरिक आहार है। इसमें खीरा और दही का मिश्रण होता है। इस बनाते हुए इस फ्रेंच मसाले का इस्तेमाल किया जाता है, वह वास्तव में चिली का ही एक प्रकार होता है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि खीरा और दही में मौजूद सभी पौष्टिक तत्व भी आपके शरीर में पहुंचता है।
ड्राई फ्रूट से बनी ब्रेड स्प्रेड

जिन्हें ड्राई फ्रूट पसंद न हो, वे इस ब्रेड स्पे्रड को चख सकते हैं। इसेस उन्हें न सिर्फ ड्राई फ्रूट के सभी पौष्टिक लाभ हासिल होंगे बल्कि एक ब्रेड स्प्रेड में भी इजाफा होगा। इसे आप नाश्ते में चख सकते हैं। अगर आपको बहुत जल्दी है तो बिना देरी किए, इसे ब्रेड में लगाकर चलते-चलते भी खा सकती हैं। यह ब्रेड स्प्रेड आसानी से सभी सुपर मार्केटों में मौजूद होता है।
हर्ब टर्टिन्स

अगर आप सलाद की शौकीन हैं तो बिना किसी टेंशन के आप इसे सलाद के विकल्प के रूप में चुन सकती हैं। असल में हर्ब टर्टिन्स को अपने खानपान में शामिल करना, सलाद को शामिल करने जैसा ही है। इसे आप जब कभी भी ब्रेड में लगाकार खा सकती हैं। अगर आपको एसिडिटी से संबंधित कोई समस्या हो तो इस ब्रेड स्प्रेड को खाने से पहले इसमें जरा सा नीबू निचोड़कर डाल दें। इससे न सिर्फ स्वाद बदलेगा बल्कि एसिडिटी की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।
कद्दू के बीजों से बना ब्रेड स्प्रेड

इस ब्रेड स्प्रेड की खासियत यह है कि यह खाने में काफी क्रंची है। इसके पीछे वजह इसमें मौजूद कद्दू के बीज ही हैं। अगर आपके घर में कोई कद्दू खाने से परहेज करता है, तो आप उसे इस ब्रेड स्प्रेड को बतौर टेस्ट दे सकती हैं। इससे उसमें कद्दू के मौजूद तत्व तो हासिल होंगे बल्कि एक नई चीज भी खाने को मिलेगी। यह खाने में बेहद साफ्ट हैं। आप चाहें तो इसमें कुछ अपने प्रयोग भी शामिल कर सकते हैं। बाजार में इसके अलग-अलग विकल्प भी मौजूद हैं।