कैल्शियम को सोखने वाली इन चीजों से रहें दूर
हड्डियों की मजबूती और हड्डियों से संबंधित बीमारी से बचाव के लिए शरीर में कैल्शियम की एक निर्धारित मात्रा जरूरी है, लेकिन अगर कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनके सेवन से शरीर में मौजूद कैल्शियम का अवशोषण होता है, इन आहारों के बारे में जानें।

हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से या फिर बढ़ती उम्र में ये मिनरल खत्म होने लगते हैं। इससे हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। हालांकि ये बात तो हम सभी जानते हैं कि मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आहार भी है जिनसे सेवन से हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली होने लगती हैं। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस, पैरों मे फ्रैक्चर आदि का जोखिम बढ़ जाता है। इसके बारे में विस्तार से यहां जानें।
Image Courtesy : Getty Images

शीतल पेय न सिर्फ आपके भोजन में मौजूद कैल्शियम को बर्बाद करते हैं, बल्कि आपके शरीर में पहले से मौजूद कैल्शियम को भी सोख लेते हैं। कैल्शियम के सप्लीमेंट लेने से ही इस नुकसान की भरपाई होती है।
Image Courtesy : Getty Images

अल्कोहल के ज्यादा सेवन से भी आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। अल्कोहल की मात्रा शरीर में ज्यादा होना बहुत नुकसानदेह होता है। इससे असर आपकी हड्डियों में पड़ने लगता हैं। और कई बार तो इससे आपकी हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हलके से झटके से भी हड्डी टूट जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

बेकरी फूड स्वाद में लाजबाव होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा और कई प्रकार के हानिकारक तत्व होते हैं जो शरीर की हड्डियों को पोषक तत्वों से भरपूर करने की बजाय उन्हे खोखला बना देते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेकरी फूड के स्वाद पर न जायें।
Image Courtesy : Getty Images

आपकी उम्र कुछ भी हो लेकिन यदि आप धूम्रपान का सेवन करते हैं तो आपको बोन कैंसर के बारे में पता होना चाहिए और अपनी हड्डियों में होने वाले दर्द को भी इग्नोंर नहीं करना चाहिए।क्या आप जानते हैं पैदा होने से लेकर 30 साल की उम्र तक हड्डियों का विकास किसी ना किसी रूप में होता रहता है।यदि आप कम उम्र में ही नशीले पदार्थों या धूम्रपान का सेवन करने लग जाते हैं तो आपकी हड्डियों का विकास बीच में ही रूक जाता है और हड्डियां टूटने लगती हैं।
Image Courtesy : Getty Images

कैफीन, शरीर में पहुंचकर फायदे से ज्यादा नुकसान करती है। अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन से शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कैफीन से शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। कैल्शियम का लेवल कम होने से हड्डियों और मसल्स कमजोर होने लगते हैं। एक शोध के अनुसार, एक साल तक एक दिन में तीन कप कॉफी से अधिक पीना बोन मास डेंसिटी को कम करता है। और इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के उच्च जोखिम पर होते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से महिलाएं कमजोर हड्डियों के कारण पीड़ित होती है।
Image Courtesy : Getty Images

प्रतिदिन दो से तीन मिलीग्राम फ्लोराइड का सेवन हानिकारक नहीं है लेकिन उससे अधिक मात्रा शरीर, खासकर दांतों और हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हम आमतौर पर चाय के अलावा फ्लोराइडयुक्त पानी, टूथपेस्ट और भोज्य पदार्थो के माध्यम से फ्लोराइड ग्रहण करते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

रोज चाकलेट खाने की आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आस्ट्रेलिया में किए गए अध्ययन से पता चला है कि रोजाना चाकलेट के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनके टूटने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।