30 से पहले इन कामों की जरूर करें शुरुआत
30 के बाद जिंदगी बदलने लगती है। आप पर नयी जिम्मेदारियां होती हैं। जीवन बदल जाता है। ऐसे में हमें जीवन की सनक से कुछ बाहर अच्छी आदतों को अपनाना भी चाहिए।

आमतौर पर 30 की उम्र से पहले हम पर कोई खास जिम्मेदारी नहीं होती। आपका वक्त मस्ती, घूमना-फिरना, दोस्तों के साथ मस्ती करने में बीतता है। लेकिन, 30 के बाद जिंदगी बदलने लगती है। आप पर नयी जिम्मेदारियां होती हैं। जीवन बदल जाता है। ऐसे में हमें जीवन की सनक से कुछ बाहर अच्छी आदतों को अपनाना भी चाहिए। हालांकि यह कोई जादू नहीं हैं कि आपने घुमाया और हो गया लेकिन फिर भी कोशिश करने में क्या बुराई है। image courtesy : getty images

ट्विटर, स्क्वायर के संस्थापक जैक डोरसे, रिचर्ड ब्रैनसन, एप्पल के टिम कुक, कोंडोलीजा राइस आदि जैसे अन्य दर्जनों सफल नेताओं के बीच एक बात बहुत ही आम है। वे हर सुबह 6 बजे से पहले बिस्तर छोड़ देते है। कुछ अच्छी आदतें आपके स्वास्थ्य, धन और ज्ञान में योगदान देती है। उनमें से एक आदत है सुबह जल्दी उठना। image courtesy : getty images

पैसा बचाने की शुरूआत करके न केवल आप एक अधिक सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं, बल्कि यह कमाई के प्राथमिक सालों में प्रवेश के रूप में वित्तीय अनुशासन बनाने में मदद करता है। और अगर आप इसकी शुरूआत अभी से करके बड़ी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। image courtesy : getty images

जीवन का आनंद लेना कुछ भी गलत नहीं है- अब और बाद में कुछ जंक फूड का मजा ले सकते हैं। लेकिन उम्र के साथ चयापचय प्रक्रिया धीमी होने लगती है। इसलिए अपने तीसवें दशक में वयस्कता में स्वस्थ खान-पान की तरफ ध्यान देने की आदत को अपनाये। image courtesy : getty images

बीस की उम्र में खाली समय जीवन का हिस्सा होता था, लेकिन 30 में प्रवेश करने के बाद परिवार, नौकरी, बिल में समय गुजरता है। इसलिए अपने जीवन में अतिरिक्त समय को संभाल कर रखना चाहिए ताकी आप अपनी चाहत के हिसाब से बिना किसी तनाव के अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकें। इसके लिए दिन-प्रतिदिन के जीवन से बचत करने की कोशिश करें और अधिक कार्यरतता के साथ हर पल को भरने की कोशिश न करें। image courtesty : getty images

बिसवें दशक में आपके सपंर्क में आने वाले ज्यादातर लोग उम्र में आपसे बडे होते हैं जैसे आपके माता-पिता, आपके शिक्षक, ऑफिस का बॉस। लेकिन 30 की उम्र में जब वास्तव में लोगों को दोस्त बनाना चाहते हैं तो आपको सदस्यता के लिए नई गतिशीलता को देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बड़ी उम्र के लोगों से दोस्ती सामाजिक संबंधों को और बढ़ाती है। image courtesy : getty images

बुरे ब्रेकअप, पुराने दोस्तों के साथ तर्क और अतीत की हानिकारक टिप्पणियां आपको वयस्क जीवन में परेशान कर सकती है। अगर सुलह संभव नहीं है तो माफी का सहारा लेकर इस सबसे बाहर निकलें। image courtesy : getty images

आप दुनिया को बदल सकते हैं, लेकिन दुनिया बदलने से पहले और समस्याओं को समाना करने से पहले आपको समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए ऑनलाइन सुर्खियों में पढ़ें, एनपीआर को सुनें। बस खबर को सुनना आपके लिए वास्तविक परिवर्तन गठित करने का एक प्रवेश द्वार हो सकता है। image courtesy : getty images

वैसे तो एक्सरसाइज हर उम्र के लोगों के लिए बहुत जरूरी होती है लेकिन 30 की उम्र की बाद एक्सरसाइज को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए आपको महंगे जिम जाने की जरूरत नहीं है। अपनी दिनचर्या में आने वाली आम बातों का ध्यान रखकर भी आप फिट रह सकते हैं जैसे लिफ्ट की बजाय सीढि़यों का इस्तेमाल, पैदल चलने की आदत बनाये या दोस्तों के साथ एक समुदाय के खेल लीग में शामिल हो। image courtesy : getty images

बिसवे दशक में अक्सर युवा नए-नए फैशन के चलते-कपडे से सामान तक और फर्नीचर से लेकर उपकरण पर अतिरिक्त भुगतान करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन उम्र के इस दशक में नए करियर को सेटल करने और वित्तीय आधार खोजने के रूप में यह व्यावहारिक नहीं है। लेकिन नौकरी पर स्थिरता ओर पैसों की बचत करके आप फैशन की बजाय अधिक गुणवत्ता की वस्तुएं खरीद सकते है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।