खुद के लिये आज से ही शुरू करें ये काम
रोज रात को सोने से पहले अपने दिमाग में इस विचार को लाएं कि सुबह उठने के बाद आप नई सुबह का स्वागत इस बात से ही करेगें, और फिर देखियेगा कि आपका हर दिन कितना खुशगवार होगा।

हमारे दिमाग में तरह-तरह के खयाल दिन रात घूमते रहते हैं। जिनमें से कुछ खयाल अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। ये खयाल कई बार हमारी सोच को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए खयालों को ज्यादा सकारात्मकता देना जरूरी होता है। दिन की शुरूआत अगर इस एक वाक्य से हो "कि आज का दिन कितना अच्छा है" तो सच मानिए आपका पूरा दिन कमाल गुज़रेगा। और जब एक बार दिन बेहतर गुजरने लगेंगे तो जीवन भी बेहतर बनेगा। रोज रात को सोने से पहले अपने दिमाग में इस विचार को लाएं कि सुबह उठने के बाद आप नई सुबह का स्वागत इस बात से ही करेगें, और फिर देखियेगा कि आपका हर दिन कितना खुशगवार होगा। तो चलिये जानें ऐसी ही कुछ कामों के बारे में जिन्हें आपको आज से ही शुरू करदेना चाहिये -
courtesy: © Getty Images

कहते हैं कि कामयाबी उम्र की मोहताज नहीं होती, और ना ही सुखी जीवन। ऐसे लोगों की एक लंबी फैहरिस्त है, जिन्होंने न केवल कम उम्र में सफलता का स्वाद चखा बल्कि एक आदर्ष जीवन भी जिया। यूं तो जीवन में पाने को बहुत कुछ है और देने को भी, बशर्ते जीवन को ठीक के जीना सीख लिया जाए। एक बेहतर जीवन जीने के लिए आपको हर क्षेत्र में फिट होना पड़ेगा फिर चाहे वह आपका घर हो या फिर दफ्तर।
courtesy: © Getty Images

हमारे आस-पास अक्सर कुछ ऐसे लोग या वजहें मिल ही जाती हैं जिनके कारण हम तनाव या उदासी से घिर जाते हैं। इसलिए खुद को खुश रखना बेहद जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि आप वो काम करें जिससे आपको खुशी मिले और किसी दूसरे को दुख न पहुंचे। अपने दिल की सुनें और दिमाग को अपना काम करने दें।
courtesy: © Getty Images

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, लेकिन खुद के बारे में यह सोचा जो सकता है कि आप परफेक्ट हैं। इसमें कोई बुरी बात नहीं, क्योंकि आप कोई भी काम करने में दिल से मेहनत करते हैं। ये खयाल हमेशा आपको और बेहतर काम करने के लिये ही प्रेरित करेगा।
courtesy: © Getty Images

इस दुनिया में बड़ा प्यार है, इसे महसूस करने के लिये जरूरत है तो बस एक प्यार भरे दिल! "मेरे आसपास मौजूद हर इंसान मुझे प्यार करता है" यह एक ऐसा विचार है जो न केवल लोगों के प्रति आपकी सोच को बदलता है, बल्कि आपको सकारात्मकता से भी परिपूर्ण करता है। ऐसी सोच रख कर आप खुद को न केवल और ज्यादा प्यार करेंगे बल्कि दूसरों को भी प्यार दे पाएंगे।
courtesy: © Getty Images

हम जिंदगी में कई लोगों से सबसे प्यार कर लेते हैं, लेकिन इस बीच हम खुद को प्यार करना लगभग भूल ही जाते हैं। इसलिए यह सोचें कि लोग भले ही आपको पसंद करें या न करें लेकिन आप खुद को प्यार जरूर करेंगे। जब तक आप खुद को प्यार नहीं करेंगे तब तक आप यह दूसरों से ये उम्मीद नहीं रख सकते कि वो आपको प्यार करें।
courtesy: © Getty Images

हर इंसान में कोई न कोई अच्छाई होती ही है, बस उनके अंदर की अच्छाई को मन की आंखों को देखने की जरूरत होता है। इसलिए हर इंसान के बारे में सोच रखें कि "हर इंसान अच्छा है"। आपका ये सोच लोगों को आपसे जोड़ने का काम करेगा।
courtesy: © Getty Images

हमें अक्सर हमारी क्षमताओं का सही अनुभव नहीं होता है। या तो हम उन्हें ज्यादा कर आंकते हैं या फिर कम। अपने दिमाग में इस साकारात्मक विचार को हमेशा बनाएं रखें की आप हर मुश्किल का सामना डट कर करेंगे और आप इसके लिये तैयार भी हैं। यदि आप ऐसा कर लेंगे तो आप कभी भी किसी पल खुद को कमजोर नहीं महसूस करेंगे।
courtesy: © Getty Images

एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज जिसे 'सेल्फ टॉक' कहा जाता है, करें। इसमें मन ही मन खुद ही से बातें करते हुए खुद अपना आत्मविश्वास जगाया जाता है। बस अपनी किसी एक कमजोरी पर फोकस करें और उसे दूर करने लिए खुद से कहें कि "यह काम ज्यादा मुश्किल नहीं है, मैं इसे खुद करके देखता/देखती हूं और मुझे पूरा यकीन है कि मैं इसे अच्छे से कर पाऊंगा/पाऊंगी।"
courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।