एक दूसके को करीब लाए चॉकलेट

चॉकलेट के जरिए अपने प्यार का इजहार करने का चलन तो काफी पुराना है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है चॉकलेट की मदद से रिश्तों में ताजगी लाने के बारे में ? अगर नहीं सोचा है तो अब सोच लें क्योंकि चॉकलेट की मिठास ना सिर्फ आप दोनों को एक दूसरे के करीब लाती है बल्कि आपके रिश्तों में नयी ताजगी का एहसास भी कराती है।
दिन की शुरुआत चॉकलेट से करें

अगर आपने पार्टनर को सुबह-सुबह कुछ सरप्राइज देना चाहते हैं तो चॉकलेट से बेहतर कुछ नहीं। दिन की शुरुआत अगर उनके फेवरेट चॉकलेट और आपके प्यार भरे नोट से हो तो बात की क्या है। यकीन मानिए यह सरप्राइज उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
चॉकलेट गेम

अगर अपने पार्टनर के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। और उन्हें आसानी से उनकी मनपसंद चॉकलेट नहीं देना चाहते हैं तो एक आइडिया है। आप उनके साथ चॉकलेट गेम भी खेल सकते हैं। इसके लिए आपको उनकी मनपसंद चॉकलेट को घर के किसी कोने में छिपाना होगा और जगह-जगह इसके क्लू नोट छोड़ने होगें। इससे इस गेम का मजा दोगुना हो जाएगा।
थोड़ा रोमांटिक हो जाएं

रोमांटिक म्यूजिक के साथ पार्टनर के साथ चॉकलेट खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप अपने रिश्तों में गर्माहट लाना चाहते हैं तो एक रोमांटिक का म्यूजिक लगाएं और धीरे से अपने पार्टनर के पास जाएं और उसके दोनों हाथों को पीछे की तरफ हल्के से बांध धें। फिर अपने होठों की मदद से उसके होठों तक चॉकलेट ले जाएं। ध्यान रहे इस प्रक्रिया में हाथों का प्रयोग ना करें। इससे आप इस रोमांटिक पल का भरपूर आंनद ले पाएंगे।
चॉकलेट बॉडी पेंट

चॉकलेट बॉडी पेंट रिश्तों में ताजगी लाने का बेहतरीन तरीका है। चॉकलेट बॉडी पेंट का एक जार लें। जब आप दोनों सोने जा रहे हों उसके पहले अपनी बॉडी पर चॉकलेट पेंट लगाएं और अपने पार्टनर को सरप्राइज दें। यकीनन आपके ऐसा करने से आप दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे और इसमें आप दोनों को मजा भी बहुत आएगा।
चॉकलेट बाथ और स्पा

चॉकलेट के इन रोमांटिक प्रयोग के अलावा आप अपने प्यार को जाहिर करने के लिए आप उनके लिए एक चॉकलेट बॉथ या स्पा भी बुक करा कर गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनको एहसास होगा कि आप उनका कितना खयाल रखते हैं। आप चाहें तो कपल बॉथ या स्पा बुक कर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
चॉकलेट से जताएं प्यार

आजकल बाजार में हर तरह के शेप की चॉकलेट मौजूद है। अगर आप अपने पार्टनर को उसकी पसंदीदा चॉकलेट के जरिए अपना प्यार जताना चाहते हैं तो आप उन शेप की चॉकलेट की मदद ले सकते हैं।
चॉकलेट थीम सांग

आप चॉकलेट पर बने गानों को भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आप आइट्यून्स की मदद ले सकते हैं। इस पर चॉकलेट और चॉकलेट थीम पर आधारित काफी सारे गानें आपको मिल जाएंगे। उसमें से किसी एक का चुनाव करें और जब आप अपने पार्टनर के साथ हों तो उसे प्ले करें।
चॉकलेट मोमेंटो

डेट की शुरुआत चॉकलेट से हो सकती है तो क्यों ना डेट को स्पेशल बनाने के लिए अपने पार्टनर से अलग होते समय उसे कुछ चॉकलेट मोमेंटो दिया जाए। जी हां, ऐसा बिल्कुल संभव है अपने पार्टनर की पसंद के फ्लेवर का एक चॉकलेट मोमेंटो उन्हें गिफ्ट करें।