चेहरा धोते समय अक्सर पुरुष और महिलाएं करते हैं ये गलतियां, जानें चेहरा धोने का सटीक तरीका
चेहरे की स्वस्थ त्वचा के लिए उसे अच्छी तरह साफ करना और धोना बेहद जरूरी होता है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है चेहरा धोना का सही तरीका जानना।

मौजूदा वक्त में बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान का असर हमारे चेहरे पर भी दिखाई देता है। चेहरे की बिगड़ती रंगत को सुधारने के लिए हम न जानें कितने तरीके अपनाते हैं। इन तरीकों में से एक है फेशवॉश का प्रयोग। चेहरे की त्वचा को स्वस्थ, साफ और कोमल बनाए रखने के लिए फेशवॉश यानी की चेहरे को धोना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, आपको इसका सही तरीका भी मालूम होना चाहिए। अगर फेशवॉश का सही तरीका नहीं अपनाया जाए तो इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इस लेख में हम आपको फेशवॉश से संबंधित गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गलतियों को सुधार कर आप अपने चहरे को खिला-खिला और खूबसूरत बना सकते हैं।

फेशवॉश के लिए किसी अच्छे फेशवॉश का ही उपयोग करें। अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश चुनें क्योंकि यह आपके चेहरे की त्वचा की कुदरती नमी को बनाये रखने में मदद करता है। हर्बल फेशवॉश इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसके साइड इफैक्ट नहीं होते। ऑयली स्किन के लिए आप नीम, ऐलोवेरा और मिंट फैशवॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें प्रयोग में लिया जा सकता है। ड्राई स्किन के लिए आप केसर, मिल्क एंड हनी फेशवॉश इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं डैड स्किन व टैनिंग के लिए स्क्रब वाला फेशवॉश प्रयोग किया जाता है।

फेशवॉश के लिए ज्यादा गरम पानी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए, इससे चेहरे की स्किन खराब हो सकती है। साथ ही ज्यादा ठंडा पानी भी त्वचा के लिए सही नहीं। फेशवॉश के लिए गुनगुने या ताजे पानी का इस्तेमाल करना ही बेहतर होता है।

कुछ लोग सोचते हैं कि ज्यादा रगड़ने से त्वचा ज्यादा साफ होती है, लेकिन ये सरासर गलत है। बल्कि ऐसा करना चहरे के लिए नुकसानदेह होता है। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा की ऊपर की मुलायम परत उतर जाती है और ड्राई स्किन रह जाती है। इसलिए हल्के हाथ से और आराम से त्वचा को साफ करें और इसे रगड़ें नहीं।

फेस वाइपिंग अर्थात चेहरे को पोंछना त्वचा को स्वस्थ रखने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन ज्यादा फेस वाइपिंग करने से भी त्वचा की ऊपर की परत को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से त्वचा की निचली कमजोर परत सीधा प्रदुषण और धूप के संपर्क में आने लगती है। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार एक दिन दो बार से ज्यादा फेस वाइपिंग नहीं करनी चाहिए।

त्वचा की ऊपर की परत या पपड़ी न उतारें। यह भी फेशवॉश से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात है जिस पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते। या तो वे ज्यादा परत उतार लेते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान होता है और मुंहासे और झाइयां भी हो सकती हैं।

अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन मेकअप को हटाना सिर्फ पसंद पर निर्भर नहीं है बल्कि यह एक जरूरी बात है। ऐसा करने से आपकी त्वचा ठीक से सांस ले पाती है। मेकअप के आवरण में त्वचा सांस नहीं ले पाती है और उसे क्षति पहुंचती है।

दिन में सुबह और शाम, दो बार फेशवॉश करना अच्छी आदत है, लेकिन यदि इसे दो से अधिक बार करना शुरू कर दिया जाए तो त्वचा को नुकसान हो सकता है। यदि आप मेक-अप, सनस्क्रीन आदि का उपयोग नहीं करते तो रात को बिना फेशवॉश जैल के, सिर्फ पानी से ही चेहरा धो सकते हैं।

चेहरे की त्वचा बेहद संवेहनशील होती है। इस पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स, जैसे सुगंध, कलरेंट और सिंथैटिक पैक्स का इस्तेमाल करने से यह बेजान होने लगती है। इस लिए कोशिश करें की प्राकृतिक चीजों और नुस्खों की मदद से ही फेशवॉश करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।