हेल्दी फुड्स के नुकसान

ठंड आ गई है। खाने का मौसम आ गया है। फल-सब्जियां सब सस्ते हो गए हैं। लेकिन आपको कोल्ड हो गया है। तब तो चिंता का विषय है। ये मत सोचिये कि ये हेल्‍दी फूड हैं तो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर आपको ठंड लग गई है तो हेल्दी फुड भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिक जानकारी लेते हैं इस स्‍लाइडशो में।
दही

दही फायदा करता है और बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। ये अकेले अपने आप में पूर्ण नाश्ता है। लेकिन जब कोल्ड हुआ हो तो दही ना खाएं। दही ठंडा करती है।
संतरा और केला साथ नहीं

ठंड में फल सस्ते हो जाते हैं इसका मतलब ये नहीं कि सब एक साथ खा लें। संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि खट्टे फल मीठे फलों से निकलनेवाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है।
दूध

आयुर्वेद चिकित्सा के अनुसार दूध भारी, मीठा और ठंडा होता है जो कफ प्रवृत्ति को बढ़ाकर नींद लाने में सहायक होता है। इसलिए लोग रात में सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको कोल्ड है तो दूध ना पीएं। इसके ठंड की प्रवृत्ति आपमें और कोल्ड कर सकती है।
दही और मछली

दही ठंडा करती है और मछली की तासीर काफी गर्म होती है। गर्म और ठंडी चीज एक साथ खाएंगे तो नुकसान ही होगा। इसलिए मछली, दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
पुदीना

पुदीना काफी ठंडा करता है। ठंड में लोग इसकी चटनी को गर्म-गर्म पराठें के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको अगर कोल्ड हुआ है तो पुदीना ठंडा होने के कारण आपको नुकसान पहुंचा सकता है।