शेविंग से जुड़ी कुछ अनजान बातें

केवल महिलाएं ही नहीं, पुरुषों को भी अपनी त्वचा की ओर ध्यान देने और उसकी देखभाल करने की जरूरत होती है क्योंकि उनमें त्वचा से जुड़े कई मिथ और भ्रांतियां देखे जाते हैं। साथ ही उन्हें कई संबंधित चीजों की सही जानकारी भी नहीं होती है। देखा जाता है कि अधिकांश पुरुष शेविंग से जुड़ी इन बातों से अनजान होते हैं। चलिये जानें कौन सी है ये बातें - Images source : © Getty Images
सही रेजर चुनें

कई पुरुष ये सोचते हैं कि शेविंग से त्वचा लाल हो जाती है। लेकिन ऐसा सही से शेव न करने से होता है। इसलिये सही रेजर का चुनाव करें। कुछ ऐसे एडवांस रेजर है जो नजदीकी शेव देकर त्वचा को लाल होने से बचाता है। Images source : © Getty Images
शेव से पहले स्क्रब करें

आमतौर पर पुरुषों को स्‍क्रब आदि करना पसंद नहीं होता। लेकिन, आपको पता होना चाहिये कि स्क्रबिंग के बाद शेव करने पर त्वचा पर कट लगने या खरोंच आने की आशंका कम हो जाती है। स्क्रबिंग से त्वचा से डेड सेल्स की परत निकल जाती है और त्वचा स्मूद बनती है। Images source : © Getty Images
शेव में जल्दबाजी न करें

शेव में जल्दबाजी न करें, इसके लिये पर्याप्त समय दें। पहले चेहरा धोएं। चेहरे को धोने से पहले 1 मिनट तक क्लींजर को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद शेविंग क्रीम या जेल लगाएं। इसे 2 से 3 मिनट तक छोड़ दें और फिर शेव करें। Images source : © Getty Images
स्वीप्स लगाने का तरीका

प्री-शेव जेल की थोड़ी मात्र में लेकर अपने हाथों पर लगा कर अपनी दाढ़ी पर लगाएं और फिर हल्के-हल्के मसाज करें। इससे बाल खड़े हो जाएंगे और त्वचा और रेजर के बीच दूरी होने से शेविंग की प्रक्रिया सहज हो जायेगी। हमेशा अच्छी क्वालिटी का शार्प रेजर ब्लेड का का उपयोग करें। ईपर से नीचे की ओर स्वीप करें। Images source : © Getty Images
तापमान

अच्छी शेव पाने के लिये त्वचा को हल्का गर्म और मॉइस्ट रखें। शेव से पहले त्वचा को तैयार करने के लिये गर्म मॉस्चराइज्ड तौलियो का इस्तेमाल करें। अपने रेजर के लिये भी एक कटोरी गर्म पानी साथ रखें। शेव करने के बाद इसे धोने के लिये ठंडे पानी का उपयोग करें। ठंडे पानी से जलन कम होती है।Images source : © Getty Images
बालों के हिसाब से शेव

आप बिना परेशानी और जलन आदि के भी नजदीकी शेव पा सकते हैं। समस्या से बचने के लिये ज्यादा बार रेजर से शौट न लें। क्योंकि जिस हिस्से में जितना अधिक समय देंगे, उतनी ही जलन या खुजली महसूस होगी। अगर आफ बाल पतले हैं तो इसके अनुसार हल्की शेव करें। Images source : © Getty Images
कभी-कभी बाहर कराएं शेव

कभी-कभी किसी ओर से सलून आदि में शेव कराएं। इससे न सिर्फ आप बेहतर महसूस करते हैं, बल्कि शएविंग की नई तकनीक को भी सीख व समझ पाते हैं। Images source : © Getty Images