ये टिप्स आपके किचन को बना देंगे स्मार्ट किचन
अगर आप भी चाहती हैं कि आपका किचन न केवल स्मार्ट दिखे और आपको खाना बनाना अच्छा लगे तो अपने किचन को स्मार्ट बनायें, किचन को स्मार्ट बनाने के लिए ये तरीके आजमायें।

आज का युग तकनीक का युग है और जो तकनीक की गति के साथ ताल नहीं मिला पाता वो काफी पीछे छूट जाता है। फिर भला किचन संभालने वाली महिलाएं ही क्यों पीछे रहें। तो चलिये आपके रसोईंघर को भी स्मार्ट बना देते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका किचन न केवल स्मार्ट दिेखे बल्कि आपकी कुकिंग को भी स्टाइल दिया जा सके तो इन टिप्स को अपने किचन के लिए एप्लाई करें।
Images source : © Getty Images

सफेद और काले नमक के अलावा मार्केट में कलरफुल सॉल्ट (कलर्ड मार्गरीटा सॉल्ट) भी मलते हैं। जिनका इस्तेमाल सूप, कॉकटेल, लस्सी आदि ड्रिंक्स की गार्निशिंग करने के लिए किया जाता है। हालांकि अलग-अलग रंगों में उपलब्ध इस नमक का उपयोग अभी तक कुछ खास रेस्तरांओं और फूड स्टोर्स में ही में ही किया जाता है।
Images source : © Getty Images

बहुत तेज भूख लगी हो और ऐसे में लंच गर्म करना हो या फिर नूडल्स बनाने हों, डेस्क माइक्रोवेव ओवन वर्किंग लोगों के लिए कमाल का क्विक ऑप्शन होता है। इसे अपने ऑफिस में रखा जा सकता है। कमाल की बात तो ये कि इसे यूएसबी केबल से कनेक्ट करके कुछ ही मिनटों में कुछ भी गर्म किया जा सकता है। बस इसमें लगे स्कैनर को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करना होता है और खाना कितनी देर में गर्म होगा आदि की सूचना कंप्यूटर पर मिल जाती है।
Images source : © Getty Images

वे लोग जो सेहत के साथ स्वाद का भी पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनकी किचन के लिये एयरफ्रायर कमाल का ऑप्शन है। एयरफ्रायर से लगभग सभी भारतीय व्यंजनों को पकाया जा सकता है और वो भी 80 प्रतिशत कम तेल में।
Images source : © Getty Images

सेल्फी टोस्टर दरअसल एक ऐसा टोस्टर है, जो सेल्फी ब्रेड प्रिंट कर सकता है। ये इसलिये होता हैं क्योंकि जब इस टोस्टर में जब ब्रेड को बेक करते हैं तो आपके चेहरे का आकार ज्यादा बेक होता है, जो ब्रेड के बेक हो जाने के बाद साफ दिखाई देता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।