सोने की पोजीशन से जानें रिश्ते का हाल
आप अपने पार्टनर के साथ किस पोजीशन में सोते हैं इससे आपके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। जी हां, हाल ही में हुए शोध के मुताबिक सोने की पोजीशन के जरिए आप अपने रिश्ते का हाल जान सकते हैं।

आपकी सोने की पोजीशन आपके रिश्ते के हाल बता सकते हैं। जी हां, हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक आप और आपके पार्टनर के सोने की पोजीशन पता चलता है कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है। अपना सर अपने पार्टनर के कंधे पर रख कर सोना या अपने पार्टनर को गले लगाना। इन सब सोने के तरीकों का असर आपके रिलेशन पर पड़ता है। आइए जानें कौन सी पोजीशन क्या कहती है। image Courtesy- getty images

कुछ समय एक दूसरे के साथ इंटिमेट होने के बाद एक दूसरे के साथ बैक टू बैक सोने का मतलब है आपको अपनी स्वतंत्रता से प्रेम है। इस तरह से सोने वाले जोड़े एक दूसरे से बेहद प्रेम करते हैं। image Courtesy- getty images

जब आप दोनों बेड के दोनों तरफ मुंह करके सोते हैं तो इस पोजीशन को क्लासिक क्लिफहैंगर के नाम से जाना जाता है। इस तरह से सोने वाले जोडों मे सेक्स को लेकर कोई विशेष रूचि नहीं होती लेकिन वे मानसिक रूप से एक दूसरे से जुड़े होते हैं और एक दूसरे को प्रेम करते हैं। image Courtesy- getty images

इस तरह से सोने वाले जोड़ों में एक दूसरे के प्रति प्यार और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है। पूरी रात इस पोजीशन में सोना जोड़ों के बीच एक दूसरे के प्रति केयर को दिखाता है। image Courtesy- getty images

ऐसे जोड़े अपने पार्टनर को अपने दिल के करीब रखना चाहते हैं और उन्हें सुरक्षा का एहसास करना चाहते हैं। इन जोड़ों में मेल अपनी साथी को ये दर्शाना पसंद करता है कि मैं हूं ना। image Courtesy- getty images

सोने की इस पोजीशन को हनीमून हग इसलिए कह जाता है कि क्योंकि अक्सर नए शादीशुदा जोड़े इसी पोजीशन में सोना पसंद करते हैं। इसमें दोनों पाटनर्स एक ही पिलो शेयर करते हैं और लंबे समय तक ऐसे ही सोते हैं। image Courtesy- getty images

इस पोजीशन में सोने वाले जोड़े एक दूसरे के ऊपर सोना पसंद करते हैं। इस तरह दोनों एक दूसरे के लिए प्यार और सुरक्षा का इजहार करते हैं। image Courtesy- getty images

कुछ कपल शारीरिक रूप से एक दूसरे के साथ मिलकर सोने में आरामदेह महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में सोने में अक्सर अचानक से पैरों का मिल जाना या पार्टनर के पैर पर पैर रख देना सामान्य है। इस तरह की पोजीशन के जरिए दोनों के बीच का प्यार और लगाव देखने को मिलता है खासतौर पर लड़ाई के बाद। image Courtesy- getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।