अंडरआर्म्स और इनर थाईज का कालापन कैसे करें दूर

अंडरआर्म्स का कालापन हमें परेशान तो करता है, लेकिन इसे दूर करने के तरीकों से हम अकसर वाकिफ नहीं होते। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे उपाय जो बगलों के साथ-साथ इनरथाई का कालापन दूर करने में भी मदद करेंगे।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Jul 14, 2014

कैसे चमकायें अंडरआर्म्स

कैसे चमकायें अंडरआर्म्स
1/8

पूरा शरीर तो चमका लिया, लेकिन अंडरऑर्म्स और जांघों का अंदरूनी हिस्सा अकसर अनदेखा ही रह जाता है। इसलिए इन हिस्सों की रंगत त्वचा के अन्य हिस्सों की अपेक्षा अधिक सांवली होती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनका इस्तेमाल कर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। Image courtesy: © Getty Images

न हो खिंचाव

न हो खिंचाव
2/8

सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जांघों का अंदरूनी हिस्सा और बगल में किसी तरह का खिंचाव न हो। लगातार रगड़ते रहने से इन हिस्सों में पपड़ी जम जाती है और कालिमा उत्पन्न होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप आरामदेह कपड़े पहनें। ताकि ये हिस्से सही रहें। जरूरी है कि आप ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। खासतौर पर रात को सोते समय आपको खुले कपड़े पहनने चाहिये।  Image courtesy: © Getty Images

कपड़े हों सही

कपड़े हों सही
3/8

सिंथेटिक या नायलॉन के कपड़े  न पहनें। इनके स्थान पर सूती कपड़ों को तरजीह दें। सिंथेटिक के कपड़ों से आपको अधिक पसीना आता है और पसीने से कालेपन में इजाफा ही होता है। Image courtesy: © Getty Images

एरिया रहे साफ

एरिया रहे साफ
4/8

जांघों के अंदरूनी हिस्से और अंडरऑर्म्स को अच्छी तरह साफ किया जाना जरूरी होता है। लेकिन इन हिस्सों में अध‍िक तीव्रता वाले स्क्रबिंग उत्पादों से इस्तेमाल न करें। इन हिस्सों की सफाई के लिए क्रीम आधारित स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। आपको चाहिये कि एप्रीकोट स्क्रब से धूल मिट्टी और गंदगी साफ करें। Image courtesy: © Getty Images

पसीना पोंछते रहें

पसीना पोंछते रहें
5/8

अंडरऑर्म्स और अंडर थाई के हिस्सों पर पसीना इकट्ठा न होने दें। इन्हें साफ करने के लिए सूखे सूती तौलिये से पसीना पोंछते रहें। नमी का ज्यादा देर तक जमा होना अच्छा नहीं है। Image courtesy: © Getty Images

स्क्रब करें

स्क्रब करें
6/8

मृत त्वचा कोशिकाओं के कारण भी त्वचा पर कालिमा आ जाती है। इसे दूर करने का तरीका यह है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर स्क्रब करें। इससे मृत कोशिकायें हटती हैं और त्वचा निखरने लगती है। Image courtesy: © Getty Images

माश्चराइजर लगायें

माश्चराइजर लगायें
7/8

अपनी त्वचा को नरम बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप उस पर रोजाना अच्छी क्वालिटी का माश्चराइजर लगायें। एलोवेरा बहुत अच्छा माश्चराइजर माना जाता है। माश्चराइजर को आप त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाइये और इससे आपको काफी फायदा होगा। Image courtesy: © Getty Images

खूब पानी पियें

खूब पानी पियें
8/8

अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी और फ्रूट जूस पीने से आपके सिस्टम में पानी की कमी नहीं होती। इससे आपका सिस्टम हाइड्रेटेड रहा। इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा चमकने लगती है। Image courtesy: © Getty Images

Disclaimer