फ्रिज के इन सामानों से निखारें त्वचा
फ्रिज में रखी बहुत सी चीजे आपकी त्वचा को सुंदर और चमकदार बना सकती है। आइए फ्रिज पर छापा मारे और अपने सौंदर्य को बढ़ाने वाली इन चीजों के बारे में जाने।

हम अपना बहुत सा समय सौंदर्य उत्पादों की खोज में बिता देते है, यह भूलकर की प्रकृति के खजाने में बहुत सी ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जो सुन्दरता बढ़ाने के लिए उपहार के रूप में हमें मिली हैं। बैठ कर सोचिये फ्रिज में रखी उन गुप्त चीजों के बारे में जो आपकी त्वचा को सुंदर और चमकदार बना सकती है। आइए फ्रिज पर छापा मारे और अपने सौंदर्य को बढ़ाये। image courtesy : getty images

अनानास का रस पीना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अनानास एंजाइम हमारे सुंदर चेहरे को हाइड्रेटेड करता है और त्वचा को कोमल, ताजा और चमकदार रखने में मदद करता है। इसके लिए आपको सिर्फ बर्फ की ट्रेन में कुछ अनानास के रस को फ्रीज करने और त्वचा पर रगड़ने की जरूरत है। image courtesy : getty images

बालों को स्वस्थ बनाए रखना थोड़ा कठिन काम है। लेकिन एक प्राकृतिक दही हेयर मास्क बाल को स्वस्थ और पोषण दे सकता हैं। इसके लिए दही को बालों में लगाये और लगभग 15 मिनट के बाद धो दें। दही में उपलब्ध एंटी-बैक्टीरियल और प्रोटीन बालों को मजबूत, रूसी मुक्त और नमी को बनाये रखता है। image courtesy : getty images

त्वचा को नम और बेदाग बनाने के लिए दूध से बेहतर कोई क्लीन्जर हो ही नहीं सकता है। इसके लिए एक पैन में दूध डालकर उसे गर्म कर लें। आप सिर पर तौलिया रखकर गर्म दूध के मिश्रण के उपयोग से अपने चेहरे पर भाप लें। इस स्टीम में मौजूद लैक्टिक एसिड से आपके रोमछिद्र खुल जाते हैं। image courtesy : getty images

शायद सभी इस बात को जानते है कि नींबू में क्लीनिंग और ब्लीचिंग गुण होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू आपके नाखूनों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। नींबू को बीच से काट कर इसे अपने नाखून पर रगड़ें। या एक छोटी सी कटोरी में इसका रस निकाल कर उसमें थोड़ा सा बिकारबोनिट सोडा मिला दें। और अपने नाखूनों को इसमें डिप कर दें। पांच मिनट के बाद अपने नाखूनों को निकाल कर उसे सूखा लें। ऐसा करने से आप पायेगें सफेद और चमकदार नाखून। image courtesy : getty images

आपको क्रैनबेरी का बना हुआ लिपग्लोस पसंद है, तो क्यों न इसे स्वयं ही बना लिया जाये। इसके लिए एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल, एक मुट्ठी क्रैनबेरी और थोडा सा शहद लें। इसमें कुछ बूंदे विटामिन ई के तेल की मिला लें। विटामिन ई सूरज की रोशनी और सिगरेट के धुएं से आने वाले मुक्त कणों से बचाता है। इस मिश्रण को लगभग पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। फिर ठंडा होने से पहले इस मिश्रण को लिप ग्लोस कंटेनर में रखें। image courtesy : getty images

आप स्पा जैसी फिलिंग वाली कायाकल्प पाने की खोज कर रही हैं? तो अपने फ्रिज से खीरे को बाहर निकाले और एक गर्म पानी की बोतल साथ में लें। अब लाइट बंद करके एक कंबल के अंदर लेट जाये, पानी की बोतल को अपने पैरों के नीचे और खीरे के स्लाइस को अपने चेहरे पर रखे। गर्म और ठंडे का विपरीत अंतर, आपको रिलेक्स करने में मदद करेगा। image courtesy : getty images

अगर आपकी त्वचा असमान रंगत की और दबी हो गई है, और आप त्वचा में पहले जैसा निखार चाहते हैं। तो आधे नींबू का रस और अंडे का सफेद भाग लेकर इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाये। इस मास्क को 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को धो लें। image courtesy : getty images

एक बाउल में थोड़े से पपीते को कांटे की मदद से मैश कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब पुदीने के टी बैग मिले पानी से चेहरे को कुछ देर के लिए स्टीम करें। उसके बाद चेहरे पर पपीते का फेस मास्क लगाये। 10 मिनट लगाने के बाद चेहरे को धो लें। image courtesy : getty images

स्ट्रॉबेरी में मौजूद सैलिसिलिक एसिड त्वचा से मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। एक बाउल में 4 स्ट्रॉबेरी लेकर मैश कर लें, फिर इसमें दो चम्मच चीनी, दो बड़े चम्मच वनस्पति और जैतून का तेल मिलाकर मिश्रण को अच्छे से मिलाये। अब इसमें दो बूंदे पिपरमेंट ऑयल की मिलाये। इसे फ्रिज में रख दें या पैर साफ करने के रूप में तुरंत उपयोग करें। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।