कई तरह का है आटा

आपने अब तक बाजार में कई तरह के आटे को देखा होगा लेकिन उनके बीच अंतर नहीं कर पाते होंगे। आप सबसे अधिक रोटी बनाने वाले आटे के बारे में ही जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं आटे के कई प्रकार होते हैं और इनका प्रयोग भी कई तरीके से किया जा सकता है। आइए हम आपको आज कई आटे की विभिन्नं प्रकार और उनके प्रयोग करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। इसे पढ़़ने के बाद आप आसानी से इन आटों का प्रयोग कर पायेंगे।
सभी प्रयोगों के लिए आटा

कुछ आटे ऐसे भी होते हैं जिनका प्रयोग आप सभी काम के लिए कर सकते हैं। इसे मुलायम और कठोर गेहूं से बनाया जाता है और इसका प्रयोग सभी तरह के बेकरी के फूड बनाने में भी किया जा सकता है। इस तरह के आटे में कई तरह के विटामिन बी (थियामीन, नियासीन, राइबोफ्लेविन और फोलिक एसिड) होता है।
केवल ब्रेड के लिए

इस तरह का आटा सभी तरह के प्रयोग में लिये जाने वाले आटे की तरह ही होता है। लेकिन जो आटा केवल ब्रेड के लिए होता है उसमें ग्‍लूटेन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसी कारण से यह आटा सभी स्‍टोर पर उपलब्‍ध होता है। हफिंगटन पोस्‍ट द्वारा किये गये शोध की मानें तो इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुतायत में पायी जाती है।
केक के लिए आटा

कोई खुशी का मौका हो केक तो आता ही है, लेकिन बच्‍चों को केक बहुत पसंद है और वे मौका मिलते ही इसे चट कर जाते हैं। केक का आटा मुलायम गेहूं से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है और इसका अधिकतर प्रयोग केक्‍स, ककीज, बिस्किट आदि के लिए किया जाता है। हालांकि इसमें स्‍टार्च भी होता है।
साबुत अनाज वाला आटा

साबुत अनाज फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत होता है और इसके सेवन से पाचन क्रिया अच्‍छी होती है। इस तरह के आटे में दूसरे पौष्टिक तत्‍व भी होते हैं। इस आटे में मौजूद चोकर इसकी जान होता है और अगर इसे दूसरे आटे में भी मिलाया जाये तो वह भी पाचक हो जाता है। इसमें मौजूद ग्‍लूटोन इसकी गुणवत्‍ता को बढ़ा देता है। इसका अधिक प्रयोग रोटी बनाने के अलावा कुछ बेकरी के उत्‍पादों में भी किया जाता है।
ओट का आटा

यह आटा ग्‍लूटेन मक्‍त रहता है और यह उन लोगों की पहली पसंद होता है जो ग्‍लूटेन मुक्‍त खाने को पसंद करते हैं। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। सूखे ओट्स को अपने ग्राइंडर में डालें, पाउडर बनने तक उसे ब्‍लेंड करें। 1¼ कप ओट्स से 1 कप ओट का आटा निकलता है। यह थोड़ा स्‍वादिष्‍ट भी होता है। यानी इससे आपको मीठा स्‍वाद भी मिलेगा। All Images - Getty