इशारे जो कहें डेंटिस्‍ट के पास जा प्‍यारे

आइए जानें, दांतों से जुड़ी उन समस्‍याओं के बारे में जिनके चलते डेंटिस्‍ट के पास जाने की जरूरत पड़ती हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Sep 06, 2013

सफेद धब्बे

सफेद धब्बे
1/15

मुंह में बैक्‍टीरिया के कारण दांतों की सड़न पैदा होती है। इससे इने‍मल को नुकसान पहुंचता है। यह इनेमल दांतों का सुरक्षा कवच होता है। इससे दांतों पर सफेद धब्बे दिखने लगते है। इसलिए जैसे ही आपको दांतों में किसी भी तरह के सफेद धब्बे दिखें तुरन्‍त अपने डेंटिस्‍ट से संपर्क करें। Image Source - Getty Images  

कैविटी

कैविटी
2/15

अगर दांत में काले ये भूरे धब्बे दिखाई दें और दांतों में दर्द हो, तो समझ लीजिए कि आपके दांतों में कैविटी है। ऐसे में तुरन्त डेंटिस्‍ट के पास जायें। अगर आप उचित समय पर इलाज नहीं करवाएंगे, तो दांतों में सड़न के साथ ही मसूड़ों में सूजन, जबड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं। Image Source - Getty Images

दांत में दर्द

दांत में दर्द
3/15

ठंडे या गर्म के कारण दांतों में संवेदनशीलता, जबड़े में सेन्सेशन और दांतों में दर्द यह सब डेंटिस्‍ट के पास जाने के कुछ स्‍पष्‍ट संकेत है। प्रारंभिक चरणों में इन संकेतों पर ध्‍यान न देना अत्यधिक दर्द और सूजन को जन्म दे सकता है। Image Source - Getty Images

मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों से खून आना
4/15

ब्रश करते समय या फ्लॉस करते समय आपके दांतों में से खून आता है तो आपको डेंटिस्‍ट के पास तुरन्‍त जाना चाहिए। आपका डेन्टिस्‍ट आपको भविष्‍य में मसूड़ों में होने वाली बीमारी, तीव्र दर्द और मुंह में सूजन से बचा सकता है। Image Source - Getty Images

दांतों में बदलाव

दांतों में बदलाव
5/15

अगर आपको अपने दांतों में सूजन, लाल धब्‍बे या रंग, बनावट आदि में बदलाव दिखायी दे, तो वक्‍त आ गया है कि आप डेंटिस्‍ट के पास जाएं। इस तरह के संकेत की उपेक्षा रूट कैनाल सम्‍बन्धित कुछ बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती है। Image Source - Getty Images

सांसों की दुर्गंध

सांसों की दुर्गंध
6/15

दांतों की सड़न पैदा करने वाले कीटाणु सांसों की दुर्गंध भी पैदा करते हैं। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है तो यह दांतों या मसूडों की समस्याओं का संकेत हो सकता है। Image Source - Getty Images

दांतों का रंग बदलना

दांतों का रंग बदलना
7/15

दांतों में किसी भी प्रकार के रंग बदलने पर ध्यान दें। अगर दांतों के रंग से ज़्यादा सफेद धब्बा सा दिख रहा है तो यह प्लेक का संकेत हो सकता है। अगर आपको दांतों में पीलापन या भूरा रंग दिख रहा है तो इसका अर्थ है दांतों का इनेमल प्रभवित हो चुका है और आपको जल्दी ही डेंटिस्ट से मिलना चाहिए। Image Source - Getty Images

दांतों का संवेदनशील होना

दांतों का संवेदनशील होना
8/15

दांतों का संवेदनशील होना भी सामान्य नहीं। अगर आपके दांतों में ब्रश करने के दौरान परेशानी हो रही है या ठंडा गर्म लग रहा है तो यह कैविटी या दांतों की सड़न का लक्षण हो सकता है। आपको खाना खाने के दौरान भी असहज महसूस हो सकता है।  मीठा खाने के बाद दर्द, ब्रशिंग के दौरान या दांतों पर थोड़ा सा दबाव पडने पर दर्द। अगर आपके दांतों में पहले फिलिंग हुई है तो संवेदनशीलता या दांतों में दर्द फिलिंग निकलने का संकेत हो सकता है। Image Source - Getty Images

दांतों या मसूड़ों से पस आना

दांतों या मसूड़ों से पस आना
9/15

अगर आपके दांतों से पस आ रहा है,तो इसे खुद से ना छुएं। इसे चिकित्सक को दिखाएं यह संक्रमण का संकेत हो सकता है। Image Source - Getty Images

काले दांत

काले दांत
10/15

कैविटीज़ काले रंग की दिखती हैं, लेकिन कैविटीज़ के दिखने का अर्थ यह नहीं कि आपके दांत पूरी तरह से खराब हैं। दांतों के कुछ भाग का टूटना, दांतों का काला पड़ना दांतों की समस्याओं का ही संकेत है। दांतों का काला रंग होने का अर्थ है कि दातों की जड़ प्रभावित हो रही है। ऐसे दांत कभी भी गिर सकते हैं। Image Source - Getty Images

Disclaimer