संकेत जो बताते हैं कि यह लड़की बन सकती है आपकी जीवन साथी
ऐसा कोई नहीं जिसे किसी ऐसे सम वन स्पेशल की जरूरत न हों, पुरुषों को भी ये तलाश होती है, लेकिन कैसे जानें कि आप जिस लड़की के साथ हैं वो आपकी जीवन साथी भी बन सकती है।

हर किसी के लिए जीवनसाथी के मायने अलग-अलग होते है लेकिन प्यार की जरूरत हर किसी को होती है। ऐसा कोई नहीं जिसे किसी ऐसे 'सम वन स्पेशल' की जरूरत न हों, जो सारी दुनिया से अलग हो और हर सुख व दुख में साथ रहे। इसी को तो कहते हैं 'मेड फॉर इच अदर'। ये कामना पुरुषों में भी महिलाओं जितनी ही होती है, तो भला उन्हें कैसे पता चले की कौंन सी लड़की उनकी सोल मेट है, और उससे वे शादी के बारे में सोच सकते हैं। क्योंकि फिल्मों की तरह उसे देखकर आपके दिल में गिटार तो नहीं बडेगा और न ही आस-पास वायलन ही बजेंगे, हां आपको उससे मिलने और समय बिताने के बाद 'मेड फॉर इच अदर' होने के कुछ संकेत जरूर मिलेंगे।
Image courtesy: © Getty Images

ऐसा लड़की जिसके बिना एक दिन की भी काट पाने की कल्पना न की जा सके। ऐसा इंसान जिसे देखे बिना एक पल को भी आराम न आता हो। आपको अपने आस-पास उसके होने की जरूरत महसूस होती हो, आप अपनी हर परिस्थिति में उनका साथ चाहते हों…..(सोलमेट के साथ ऐसी फीलिंग कुछ समय ही नहीं, बल्कि हमेशा रहती है।) तो यही है आपका सोलमेट, यही लड़की है जिसके साथ आप अपना पूरा जीवन बिता सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

अपनों की पहचान दुख के समय होती है। अक्सर लोग सुख में तो साथ होते है लेकिन दुख के बादल आते ही वे गायब हो जाते हैं। और देखा जाए तो यह अच्छा भी है। इससे आपको सही इंसान चुनने में आसानी होती है। तो जो लड़की आपकी हर मुस्कुराहट में आपका साथ दे, आपके हर गम में वो आपके साथ आपकी हिम्त बढ़ाती नजर आए। आपके साथ हंसे पर गंम में साथ आंसू भी बहाए। आपके नॉन ह्यूमर जोक्स पर भी कभी-कभी हंस दे, तो मेरे दोस्त ज्यादा सोचना मत, ये लड़की तुम्हारे लिये बेस्ट है।
Image courtesy: © Getty Images

देखिये जीवन में कई उतार-चढ़ाव, जिनसे निपटने के लिए थोड़ी होशियारी की जरूरत होती है। तो देखें कि दिमागी स्तर पर आप दोनों में कितनी समानता और क्षमता है। यदि आप इस लड़की के दिमाग से इम्प्रेस रहते हैं, और उसकी और आप दोनों के बीच दिमागी कनेक्शन कफी स्ट्रांग है, तो ये लड़की वही है जिसे आप खोज रहे थे।
Image courtesy: © Getty Images

देखिये शारीरिक आकर्षण और संतुष्टि भी रिश्ते की मजबूती में बेहद अहम होती है। तो यदि आपको उसके साथ वो आकर्षण और संतुष्टि होती है, तो यह एक सकारात्मक संकेत है। दरअसल सभी अपनी शारीरिक ज़रूरतों को तो सभी पहचान लेते हैं, फिर चाहे वह पशु हो या मनुष्य। लेकिन पशुओं से अलग इंसानों मे से कुछ अपनी आत्मा की जरूरत और संतुष्टि को पहचान पाते हैं। यही कारण है कि अक्सर लोग अक्सर अपने साही साथी को पहचानने में असफल रहते हैं और एक अधूरा जीवन जी कर इस दुनिया से चले जाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

किसी भी रिश्ते की अत्मा उसके बीच विश्वास ही होता है। विश्वास ही दो लोगों को ताउम्र जोड़े रखता है। तो यदि इस लड़की पर आपको पूरा विश्वास है और वो भी इसे बानाएं रखती है तो ये सही पत्नी साबित हो सकती है। आप उसे हर बात बताते हैं और आपको इसमें कोई भी समस्या और हिचकिचाहट नहीं होती है, और उनके साथ रिश्ते में थोड़ी बहुत नोक-झोंक होने पर भी आप दोनों ही बुरी यादों को हटाकर साथ में रहना ही पसंद करते है, तो यही वो लड़की है मेरे दोस्त।
Image courtesy: © Getty Images

हां ये बेहद जरूरी है कि आप दोनों में ऐसा कुछ हो जो समान हो। (जरूरी नहीं कि सेम प्रोफेशन ही हो, यहां सोच की बात की जा रही है)। ऐसे में संबंध भी काफी दूर ले जा सकते हैं। जब दो व्यक्तियों की एकदम अलग रूचियां वाले हों तो ऐसे में अधिकांशतः किसी एक को दूसरे के लिए अपनी इच्छाओं की कुर्बानी देनी पड़ती है। या फिर आप साथ रहते हुए भी पूरी तरह से अलग जिंदगी जिते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

एक दूसरे के साथ की कैमेस्ट्री अच्छी होना, परफेक्ट कपल होने का संकेत होता है। जब बिना बोले ही आप दोनो आंखों से बातें करते हैं और दोनों ही एक दूसरे की आंखों में देखकर कई सारी बातें कर व समझ पाते हैं, तो ये होती है अच्छी कैमेस्ट्री। जब कई बार आप दोनों को सिर्फ एक दूसरे का साथ ही काफी होता है, और बिना शब्दों के ही, आप बहुत सारी बात कर लेते हैं तो ये उसके 'सम वन स्पेशल' होने का संकेत होता है।
Image courtesy: © Getty Images

आप उस इंसान के साथ जिंदगी नहीं बिता सकते हैं जो आपको, आपके सपनों को, आपके केरियर और परिवार व दोस्तों को सम्मान न देता हो। यही नहीं वो इंसान जो खुद की भी इज्जत न कर पाता हो आपके काबिल नहीं। इसलिए ऐसी लड़की का चुनाव करना ज्यादा समझदारी है जो आपको और आपसे जुडे हर मुद्द को सम्मान दे, जैसा की आप उसे देते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

जीवनसाथी ढूंढते वक्त यह बात भी अपने दिमाग में जरूर रखें कि उसके पारिवारिक का स्तर और आपके पारिवारिक का स्तर कहीं न कहीं मिलता हो। क्योंकि जिस माहौल में कोई पला-बड़ा होता है उसका उसके व्यक्तित्व और सोच पर बहुत प्रभाव रहता है। समान पारिवारिक स्तर होने पर बहुत सारी सामाजिक समस्याओं का सामना करने से आप खुद ही बच पाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।