आपको भी है गेम खेलने की लत? इन उपायों से बचें

हमारे जीवन में इंटरनेट की पहुंच ने देश और दुनिया को एक छोटी स्क्रीन पर लाकर रख दिया है। हम जब चाहें जहां चाहें वहां बस एक क्लिक पर दुनिया की सारी सूचनाएं पा सकते हैं। कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन जैसे उपकरणों ने जितनी हमें सहूलियतें दी है उससे कहीं ज्यादा यह लोगों के जीवन में जहर घोल रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहें है गेमिंग एडिक्शन की। इसका मतलब है कि गेम की बुरी लत जो आजकल की युवा पीढ़ी में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। इससे उनकी सेहत पर तो असर पड़ ही रहा है साथ ही वह अपने समाजिक स्वरूप से भी बाहर होते जा रहे हैं। तो आइए आगे की स्लाइड में हम आपको बताते हैं कि गेमिंग के इस एडिक्शन से कैसे बचें।
Image Source : Getty

पहले आप खुद से बात करें और ये सवाल करें क्या आपको सच में गेमिंग की लत है ? क्या विडियो गेम की वजह से आपका खानपान, व्यहार और सोना-जागना प्रभावित हो गया है। क्या आप गेमिंग के लिए पैसे बहुत खर्च कर रहें हैं। अगर आपका उत्तर हां में है तो इस आदत को बदलनी होगी। और एक बात कि ऐसा बिल्कुल भी नही है कि गेमिंग की लत नही जा सकती है। इस लत को छुड़ाना बहुत ही आसान है।
Image Source : Getty

अगर आप सच में कुछ पाना चाहते है और गेमिंग की लत से आजाद होना चाहते हैं तो पहले अपनी हॉबी में बदलाव लाइए। इसकी जगह पर आप किताबें पढि़ए, कुछ रचनात्मक करिए। यदि किसी खेल में रूचि है तो उसे भी खेल सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
Image Source : Getty

आदतों से छुटकारा पाने के लिए आप दोस्तों की मदद ले सकते हैं। अगर आपका कोई अच्छा दोस्त है जो आपको बचपन से जानता हो या आपका करीबी हो तो उसके साथ आप समय बिताइए। उसके साथ खेल भी सकते हैं। किसी अच्छे मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। वह मुद्दे जो आप दोनों को रिलेट करतें हों। बेवजह की बातें ना करें।
Image Source : Getty

कोई भी आदत इतनी जल्दी नही जाती है इसलिए पहले आप खुद को गेमिंग के प्रति खुद को सीमित करें। जब आप गेम खेल रहें हो तो एक समय निर्धारित करें कि इतने समय के बाद आप गेम नही खेलोगे। इसके लिए आप टाइमर सेट करिए और उसके बाद तुरंत कंप्यूटर से हट जाइए। इससे धीरे-धीरे आदत में सुधार आएगी।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।