धमनियों के बंद होने के इशारे और इसे दूर करने वाले आहार
जीवनशैली में बदलाव और चिकित्सा उपचारों में परिवर्तन से हार्ट अटैक की शुरुआत को इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हृदय रोग के लगभग 80 प्रतिशत मामलों को जीवन शैली में परिवर्तन करके रोका जा सकता है।

हर साल अमेरिका में सात लाख से ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक होता है। और करीब चार लाख लोग कोरोनेरी हार्ट डिजीज से पीडि़त होते हैं। रोगियों में हृदय रोग की रोकथाम मुख्य लक्ष्य होना चाहिए, लेकिन जल्द ही पता लगाना सबसे अच्छी बात है। जीवनशैली में बदलाव और चिकित्सा उपचारों में परिवर्तन से हार्ट अटैक की शुरुआत को इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हृदय रोग के लगभग 80 प्रतिशत मामलों को जीवन शैली में परिवर्तन करके रोका जा सकता है। बहुत से मरीजों को यहां दिये हृदय रोग के लिए अंतर्निहित इशारों को जानकर हैरानी होगी। image courtesy : getty images

जब इरेक्शन को प्राप्त करना मुश्किल या लगभग असंभव हो जाता है, तो यह श्रोणि में धमनियों के बंद होने का संकेत होता है। जो दिल के दौरे से पहले प्रस्तुत होता है। अगर आप या आपका साथी यौन प्रदर्शन के बारे में चिंतित है तो नीली गोली की तरफ देखने से पहले आपको रोगग्रस्त धमनियों के मूल कारणों को इलाज करना चाहिए। image courtesy : getty images

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन गंजापन धमनियों के बंद होने का इशारा करती है। लगभग 37,000 लोगों पर हुए एक व्यापक अध्ययन के अनुसार, गंभीर गंजापन दृढ़ता किसी भी उम्र में मूक सीएचडी की उपस्थिति की भविष्यवाणी करता है। 7,000 से अधिक लोगों पर हुए एक अन्य अध्ययन के अनुसार, गंभीर गंजेपन से दोनों प्रकार के लिंगों में हृदय रोग से मरने का खतरा दोगुना हो जाता है। image courtesy : getty images

चलते समय पैरों में दर्द होना भी धमनियों के बंद होने का संकेत देता है। एथेरोस्केलेरोसिस (arteriosclerotic vascular disease or ASVD) एक ऐसी समस्या है जो धमनियों के बंद होने से जुड़ी है और यह समस्या धूम्रपान करने वालों को अधिक होती है। इसके कारण ही पैरों की पिंडलियों में चलते वक्त दर्द होता है। इसके निदान के लिए चिकित्सक पैरों की नसों की धड़कन की जांच करते हैं। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, एक या दो सप्ताह के उपचार के बाद इसका उपचार आसानी से हो सकता है। image courtesy : getty images

कान की निचली परत में सिकुडन भी धमनियों के अवरुद्ध होने के इशारे करता है। कान की निचली परत में सिकुड़न तब होती है जब रक्त का संचार ठीक तरह से नहीं होता, यह समस्या दिल से भी जुड़ी है। यह बढ़ती उम्र से संबंधित समस्या भी मानी जाती है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कांनों के सिकुड़ने के कारण दिल की समस्या भी होती है और ज्यादातर मामलों में यह समस्या धूम्रपान और बढ़ती उम्र से जुड़ी है। image courtesy : getty images

धमनियों हमारे शरीर की पाइपलाइन प्रणाली हैं - वे हर कोशिका को रक्त से भरे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाती है। जिस तरह घर में पाइपलाइन के बंद होने से गंभीर समस्याएं आ जाती है, वैसे ही धमनियों के कठोर या बंद होने से शरीर के साथ होता है। लेकिन, सही भोजन का चयन करके आप असानी से धमनियों को बंद होने से बचा सकता है। यहां कुछ खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जो धमनियों को अवरूद्ध होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। image courtesy : getty images

यह दोनों एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल ('खराब कोलेस्ट्रॉल') के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। और धमनियों की दीवारों से प्लॉक को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए कीवी और कैन्टलोप को अपने आहार में शामिल करें। image courtesy : getty images

सामन, ट्यूना और हेरिंग यह सभी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है और अच्छे फैट का अच्छा स्रोत है। यह धमनियों को बंद होने से बचाती हैं। लेकिन फार्म सामन को खरीदने से बचें क्योंकि इसके मांस में आमतौर पर जहरीले केमिकल और कम ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं। image courtesy : getty images

रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। औषधीय प्रभाव के लिए, एक या दो कच्चे लहसुन की कली को खाये। नेशनल कार्डियोलॉजिकल रिसर्च सेंटर में हुए एक शोध के अनुसार, अगर हर दिन लहसुन का सेवन किया जाए तो दिल की धमनियों के संकरे होने का खतरा कम हो जाता है। इससे हार्टअटैक की संभावना भी काफी कम हो जाती है। image courtesy : getty images

यह कहावत तो आपने सुनी होगी कि रोजाना एक सेब का सेवन डॉक्टर को दूर करने में मदद करता है। इन फलों में पाया जाने पेक्टिन (घुलनशील फाइबर) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इसमें मौजूद मिनरल पोटेशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। image courtesy : getty images

पालक विटामिन ए और सी से समृद्ध होता है, यह धमनियों को अवरूद्ध होने से रोकता है। प्रसिद्ध कार्टून पॉपऑय का पसंदीदा आहार पालक में पोटेशियम और फोलिक एसिड भी होता है जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।