नाशपाती के ज्यादा सेवन से हो सकते हैं ये 8 नुकसान, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए ये फल

नाशपाती स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में नाशपाती का सेवन करना नुकसानदेय हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके नुकसान

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jul 19, 2021

1/10

नाशपाती का सीजन शुरू हो चुका है। स्वाद में खट्टा मीठा यह फल सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही कुछ समस्याओं से पीड़ित लोगों को इसका सेवन कम करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में-  

पेट से जुड़ी समस्या

पेट से जुड़ी समस्या
2/10

नाशपाती में पेक्टिन जैसे डाइट फाइबर पाए जाते हैं। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में पेक्टिन फाइबर ज्यादा होने से अपच, पेट में सूजन, पेट फूलना जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में नाशपाती का सेवन न करें। अगर नाशपाती के सेवन से आपको किसी तरह की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

एलर्जी

एलर्जी
3/10

अगर आपको किसी फूड से एलर्जी है, तो नाशपाती का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दरअसल, नाशपाती रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह हमारे शरीर में मौजूद कुछ प्रोटीन के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे एलर्जी की शिकायत हो सकती है। एलर्जी के कारण आपको गले में दर्द, चेहरे पर सूजन, स्किन में खुलजी, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। 

वजन बढ़ना

वजन बढ़ना
4/10

वैसे तो नाशपाती वजन घटाने में मददगार है, लेकिन अगर आप अन्य फूड्स के साथ अधिक मात्रा में नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 2000 से 2500 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर आप इतनी मात्रा में अन्य फूड्स के माध्यम से कैलोरी ले रहे हैं, साथ ही नाशपाती खाते हैं, तो आपको वजन बढ़ सकता है। इसलिए उचित मात्रा में नाशपाती का सेवन करें।

विटामिन सी की अधिकता

विटामिन सी की अधिकता
5/10

नाशपाती में विटामिन सी की अधिकता होती है। अगर आप एक दिन में जरूरत से ज्यादा विटामिन सी लेते हैं, तो आपको कई तरह की समस्या जैसे- मतली, उल्टी, डायरिया, पेट में सूजन हो सकती है। इसलिए अगर डॉक्टर ने आपको विटामिन सी का सप्लीमेंट दिया है, तो नाशपाती खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

आयरन की अधिकता

आयरन की अधिकता
6/10

शरीर में आयरन की कमी होने पर नाशपाती खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन शरीर में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होना भी नुकसानदेय होता है। आयरन की अधिकता के कारण आपको जोड़ों में दर्द, पेट में दर्द, बालों का झड़ना जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए पूरे दिन में 1 से 2 नाशपाती का सेवन न करें। इससे आपका समस्या बढ़ सकती है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर
7/10

नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। इसके कारण आपको बेहोशी, सांस लेने में परेशानी, एकाग्रता में कमी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो नाशपाती का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

सर्दी-जुकाम

सर्दी-जुकाम
8/10

आयुर्वेद के अनुसार, नाशपाती का अधिक मात्रा में सेवन करने से कफ दोष बढ़ता है। अगर आपको सर्दी-जुकाम है, तो इसका सेवन करने से बचें। शाम के वक्त अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती हैं। क्योंकि इसमें कफ को बढ़ाने का शीत गुण मौजूद होता है।

गले की समस्या

गले की समस्या
9/10

बरसात के मौसम में ठंड के कारण गला बैठने की शिकायत होने पर नाशपाती का सेवन न करें। इससे गला बैठने की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही गले में किसी अन्य तरह की समस्या होने पर डॉक्टरी सलाह पर ही नाशपाती का सेवन करें। क्योंकि नाशपाती खट्टा फल होता है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गले की समस्या बढ़ सकती है।

10/10

नाशपाती विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। ताकि आगे होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।    

Disclaimer