मानव शरीर के बारे में चौंकाने वाले मगर दिलचस्प तथ्य
मानव शरीर से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं जिनको सुनकर आप भी थोड़ी देर के लिये भौचक्के रह जाएंगे, आइए हम आपको उन तथ्यों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इंसानी शरीर भी क्या कमाल की चीज़ है। ये एक जीती जागती सुपर मशीन है, जिसे समझने में शायद विज्ञानियों को अभी और समय लगेगा। हमारे शरीर से जुड़ी कई ऐसी कमाल की बातें हैं जिनको सुनकर आप भी थोड़ी देर के लिये भौचक्के से रह जाएंगे। चलिये तो आज आपको शरीर से जुड़ी ऐसी ही कुछ कमाल की बातें बताते हैं।
Image: i1.cdnds.net

किसी वयस्क के शरीर में आमतौर उसके शरीर में होने वाली मानव कोशिकाओं की तुलना में दस गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया कुछ ज्यादा तो नहीं! वहीं आपके मुंह में इतने बेक्टीरिया होते हैं, जितने इस धरती पर इंसान भी नहीं हैं।
Images source : © Getty Images

अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का समय जोड़ें, तो आपको 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा। अब आप ही देख लीजिये कि सोने के अलावा हम कितना सारा वक्त आंखें बंद करे गुजार देते हैं।
Images source : © Getty Images

आंतों में इतने बैक्टीरिया मौजूद होते हैं कि उनको निकालकर एक कॉफी मग भरा जा सकता है। हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण हमारी डेड स्किन के होते हैं।
Images source : © Getty Images

क्या आपने कभी सोचा भी है कि हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण दरअसल हमारी डेड स्किन के होते हैं। तो इस बार जब घर में झांकती धूप की पतली किरण में उड़ते रेशे दिखें तो समझ जाइयेगा कि उसमें से ज्यादातर आपकी त्वचा ही है।
Images source : © Getty Images

30 साल की उम्र हो जाने के बाद, हर बीतते दस साल पर हमारी लम्बाई तकरीन आधी इंच कम होती जाती है। वहीं जब हम 60 साल के हो जाते हैं तो आधी से ज्यादा टेस्ट बड खतम हो जाती हैं। तो इस बार अपनी लम्बाई पर इतराने से पहले इस बारे में भी एक बार ध्यान कीजियेगा।
Images source : © Getty Images

जब कोई इंसान छींकता है तो बाहर निकलने वाली हवा का वेग तकरीबन 160 किलोमीटर प्रति घंटा होता है, मतलब किसी एक्प्रेस ट्रेन से भी अधिक स्पीड़ वाला। तो इस बार छींकने से पहले देख लीजियेगा कहीं कुछ उड़ न जाए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।