नौकरी के तनाव को दूर करने के 7 तरीके
दफ्तर में हम दिन के कई घंटे गुजार देते हैं। ऐसे में वहां के माहौल का असर हमारे ऊपर पड़ना स्वभाविक है। ये असर अक्सर तनाव की शक्ल अख्तियार करके आता है। हालांकि कुछ कोशिशों से हम इस समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं।

ऑफिस ऐसी जगह है जहां आप 8-9 घंटे बिताते हैं। यानी अपना एक तिहाई दिन। इसलिए वहां का माहौल आपको काफी हद तक प्रभावित करता है। ऑफिस में तनाव कोई नई बात नहीं। हर दिन बढ़ती प्रतियोगिता, बढ़ता काम का दबाव और ऑफिस में होने वाले आपसी मनमुटाव तनाव का कारण बन जाते हैं। लेकिन इस तनाव को आप आसानी से दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं किस तरह से नौकरी के तनाव को दूर कर सकते हैं।
Image Source - Getty Images

कोई काम कितना जरुरी है, इस बात का पता लगाएं। अपने रोजमर्रा की आदतों को चुनौती दें। सोचें क्या आपको इस मुलाकात की जरूरत है? क्या आपको वाकई वो रिपोर्ट तैयार करने की जरूरत है? क्या उस ईमेल का जवाब देना जरूरी है? ज्यादातर मामलों में इसकी कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन आप ऐसा करते इसलिए हैं क्योंकि आप अब तक उसे करते आए हैं। ऐसे कामों को कम करें। जब आप यह करेंगे तो तो आपके पास दूसरी चीजों को प्रभावी तरीके से करने के लिए ज्यादा वक्त होगा।
Image Source - Getty Images

प्राथमिकताओं पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपकी इस महीने की प्राथमिकता क्या है? इस सप्ताह की प्राथमिकता क्या है? आज की प्राथमिकता क्या है? आप ऐसे अपनी चीजों को तय करें और उसके बाद उन्हें पूरा करें। आप कम महत्वपूर्ण काम को क्यों करना चाहेंगे जब ज्यादा महत्वपूर्ण काम आपके सामने है।
Image Source - Getty Images

हड़बड़ में कोई भी काम ठीक नहीं होता, सिर्फ उससे तनाव होता है। जब आप मुश्किल चुनौतियों में फंसे हों तो सही फैसले लेने के लिए अपने अवचेतन को वक्त देना जरूरी है। शोध बताते हैं कि जब लोग सोचते हैं, अपने आंकड़ो को चेक करते हैं तब अच्छे फैसले लेते हैं। इसलिए थोड़ा समय टहलें। घर का कोई भी काम करें। एक्सरसाइज करें। मतलब कुछ ऐसा करें जब आपका शरीर तो सक्रिय हो लेकिन दिमाग ऑटो पायलट तरीके से काम करें। ऐसे में आप अपनी समस्याओं के खुद के हल से अचरज में पड़ जाएंगे।
Image Source - Getty Images

सीमा तय करना बहुत जरूरी है। कोई भी सातों दिन, चौबीसों घंटे काम नहीं कर सकता। करना भी नहीं चाहिए। लेकिन आपको ऐसा महसूस होता होगा क्योंकि आप ऐसा महसूस करते हैं। कुछ सीमा निर्धारित करें। जिस समय आप काम करना बंद करें उस वक्त अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं। कुछ समय तक आप फोन भी नहीं उठाएं। लोगों को आपकी सीमाओं के बारे में मालूम होना चाहिए। अगर आप अपने वक्त की कद्र खुद नहीं करेंगे तो दूसरे भी नहीं करेंगे।
Image Source - Getty Images

सेहत आपके ऑफिस के प्रदर्शन पर काफी प्रभाव डालती है। अच्छी सेहत से ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहता है जिससे आपको तनाव होने की आशंका कम होती है। अच्छी सेहत के लिए अपने खाने-पीने को लेकर सजग रहें। अपने शरीर की जरूरतों को सुनना सीखें। ऐसा खाना खाइए, जो आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहतर बनाए।
Image Source - Getty Images

कुछ तरह के लोगों से संबंध रखना आपको तनाव देता है और कुछ का तनाव से बचाता है। यहां हम उन लोगों से संबंध बढ़ाने की बात कर रहे हैं जो आपको तनाव से बचा सकते हैं। एक तो अपने से अधिक उम्र के और बुद्धिमान व्यक्ति से, इसके बाद अपने हम उम्र लोगों से संबंध बनाए। इसके अलावा अपने से कम उम्र का एक मेंटॉर भी बनाएं ताकि आपको नए दौर के बारे में पता चलता रहे। इससे आपके इर्द-गिर्द काफी बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार हो पाएगा।
Image Source - Getty Images

कृतज्ञ भाव आपके जीवन में साकारात्मक प्रभाव डालता है और उन लोगों पर भी असर डालता है जिनके आसपास आप हैं। कृतज्ञता से आप आने वाली चुनौती का सामना कर सकते हैं। इससे आपके तनाव का स्तर भी घटता और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।