इन 7 तरह की महिलाओं का सामना नहीं करना चाहते पुरूष
हम इस पर बहुत कम ध्यान देते हैं कि कौन सी महिलाएं या महिलाओं की कौन सी बातें पुरूषों को पसंद नहीं होती। आइये जानते हैं इस आर्टिकल में।

हम इस पर बहुत बातें करते आए हैं कि महिलाओं को किस किस्म के पुरूष पसंद या नापसंद होते हैं। हमें ये भी मालूम है कि पुरूषों की कौन सी आदतें महिलाओं को नागवार गुजरती हैं। लेकिन हम इस पर बहुत कम ध्यान देते हैं कि कौन सी महिलाएं या महिलाओं की कौन सी बातें पुरूषों को पसंद नहीं होती। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की महिलाओं को पुरूष नहीं कर पाते बर्दाश्त!
Image Source - Getty Images

कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो बात बात पर चिढ़चिढ़ाती हैं। उन्हें दुनिया भर से जानें कितनी शिकायत होती हैं और हर जगह नेगेटिविटी ही दिखाई पड़ती है। ऐसी महिलाएं अच्छे खासे मूड का सत्यानाश करने में जरा देरी नहीं लगाती। पुरूषों को ऐसी महिलाओं से दूर रहना ही पसंद होता है। वो लाख कोशिश करने के बाद जब ऐसी महिलाओं को खुश नहीं रख पाते तो एक वक्त बाद उनसे किनारा कर लेना ही ठीक समझने लगते हैं।
Image Source - Getty Images

फर्ज कीजिए आपने अपनी पार्टनर के लिए शानदार कैंडल लाइट डिनर का इंतज़ाम किया है। लेकिन जब वो डिनर देखती है तो उसमें से ज्यादातर चीज़ें खाने के लिए इसलिए मना कर देती है क्योंकि उसे लगता है कि उसका वजन बढ़ सकता है। कुछ महिलाएं ऐसी ही होती हैं। उन्हें खाने पीने के नाम पर फौरन ये चिंता हो जाती है कि कहीं वो मोटी न हो जाएं। ऐसी महिलाओं को पुरूष पसंद नहीं करते। इसकी बजाय अगर वो ये कहें कि उन्हें एक्सरसाइज ज्यादा करनी होगी तो उनके पार्टनर खुश होंगे।
Image Source - Getty Images

जो लड़कियां जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचती हैं, पुरूष उन्हें पसंद नहीं करते। ऐसी महिलाएं ज्यादा डिमांडिंग होती हैं, अक्सर वे अपने पुरुष मित्र से कोई न कोई डिमांड करती रहती हैं। उन्हें हमेशा गिफ्ट या फिर महंगे होटल में जाना अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं रोमांस कम और चापलूसी ज्यादा करती हैं।
Image Source - Getty Images

जो महिलाएं हमेशा अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं, पुरुष उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। पार्टनर होने के बावजूद उन्हें किसी भी कारण से लग सकता है कि पार्टनर उनसे दूर हो रहा है। इंसेक्योर महिलाएं अपने अच्छे दोस्तों के साथ भी खुद को महफूज नही समझती हैं। उनके दिमाग में हमेशा डर बना रहता है। इस प्रकार की महिलाएं हर बार अजीब तरह का बर्ताव करती हैं।
Image Source - Getty Images

जैसे कुछ पुरूष वर्कोहॉलिक होते हैं, वैसे ही कुछ महिलाएं भी वर्कोहॉलिक होती हैं। ऐसी महिलाएं अपनी डेट पर भी अपने प्रॉजेक्ट-प्रेजेंटेशन की चिंता, बॉस से बहस और एचआर की बुराईयां ही बुराईयां करती हैं। एक वक्त तक पुरूष को उनका करियर ओरियेंटेड होना अच्छा लगता है लेकिन फिर बाद में ये चीज़ उन्हें नागवार गुजरने लगती है। भला किसे पसंद होगा, अपनी डेट पर ऑफिस की बातें डिसकस करना। पुरूषों को ऐसी महिलाएं अच्छी लगती हैं जो अपने ख्वाब अपनी ख्वाहिशों पर भी बातें करें।
Image Source - Getty Images

ये जान लीजिये कि यदि कोई पुरुष आपके साथ है या वो आपके करीब है तो उसके पीछे कोई ठोस वजह है। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि आप उन्हें किसी और महिला के साथ देखकर हमेशा ईर्ष्या करें। पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल नहीं भाती जो हमेशा अपने साथी को दूसरी महिला के साथ देखकर जलती हैं।
Image Source - Getty Images

वे महिलाएं जो इमोशनल ड्रामा करने में माहिर होती है, पुरुष उनकी परछाई से भी डरते हैं। क्योंकि उनकी बात अगर न मानों तो वे दस बहाने करेगी, रोंएगी, कुछ भी करेगी, लेकिन अपनी आप मनवाकर ही मानेगी, ऐसा 100 में से 90 पुरूषों का मानना है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।