खुद को हील करने के तरीके
हम में से अधिकांश लोग सिरदर्द या कोल्ड आदि का कोई संकेत मिलते ही पेनकिलर ले लेते हैं। लेकिन सेल्फ हीलिंग करने की कला वैकल्पिक चिकित्साओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

हम में से अधिकांश लोग सिरदर्द या कोल्ड आदि का पहला संकेत मिलते ही पेनकिलर लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन सेल्फ हीलिंग (स्वयं उपचार) करने की कला वैकल्पिक चिकित्साओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। चलिये तो हम भी जानते हैं सेल्फ हीलिंग तकनीक के सात चरणों के बारे में जिनसे पाचन समस्याओं से लेकर सिर दर्द और सीने में संक्रमण जैसी सामान्य बीमारियों पर 20 मिनट में काबू पाया जा सकता है।
Images courtesy: © Getty Images

मन और शरीर के बीच बेहद गहरा रिश्ता होता है। यदि किसी चीज़ का असर मन पर पड़े, तो उसका असर शरीर पर पड़ना स्वाभाविक है। चिंता, ग़ुस्सा, दुःख और डर कुछ ऐसे मनोभाव होते हैं जिनका प्रभाव मन और शरीर दोनों पर ही पड़ता है। मनोभाव, शरीर में ऐसे केमिकल पैदा करते हैं जो बीमारियां पैदा होने का कारण बन सकते हैं। सेल्फ हीलिंग अवचेतन मन को सकारात्मक संकल्पों द्वारा री-प्रोग्राम कर देती है। जब शरीर हील हो जाता है और मन सकारात्मक स्वास्थ्य संकल्पों से योजनाबद्ध हो जाता है, तो यह शरीर को सिग्नल भेजता है कि वह ऐसे केमिकल छोड़े जो स्वास्थ्य और तंदरुस्ती में सुधर लाए।
Images courtesy: © Getty Images

सेल्फ हीलिंग की शरुआत करने के लिए पीठ के बल लेटें और गर्दन के नीचे कोई फ्लैट तकिया या मुलायम तकिया रोल कर लगा लें। यह आपको रिलेक्स करने तथा आपकी मांसपेशियों को दर्द से बचाएगा। इसे करते समय हल्के, लेकिन गर्म कपड़े पहनें, हाथ व पैर ढीले छोड़ दें और डीप ब्रीदिंग करें। इससे न सिर्फ ताजा ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
Images courtesy: © Getty Images

अपने दोनों हाथों की उंगलियों की टिप से धीरे-धीरे अपने शरीर के चारों ओर दो मिनट के लिए ब्रश करें। अपने सिर से शुरू कर नीचे की ओर मूवमेंट करते हुए पैरों की उंगलियों तक इसे करें। चिकित्सकों के अनुसार, इससे आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और आपका औरा और ज्यादा निखरता है। ये कुछ ऐसा होता है मानो जैसे हीलिंग पावर, आपको फिट बनाने के लिए आपके शरीर में प्रवेश कर रही हो।
Images courtesy: © Getty Images

अपने सोलर प्लक्सिस (अपनी नाभि से ऊपर का क्षेत्र जोकि ऊर्जा केंद्र होता है) पर अपनी दाई हथेली रखें। अब अपने बाएं हाथ से अपने दाहिने हाथ को कवर करें। ऐसा करने से सोलर प्लक्सिस की उर्जा शरीर में प्रवाहित होती है।
Images courtesy: © Getty Images

इसके लिए लेटे हुए आंखें बंद रखें और शरीर को शांत होने का संकेत दें। यदि कंधे और पैर आदि में किसी प्रकार का तनाव महसूस हो तो उन्हें भी शांत होने का संदेश भेजें। ऐसा आप अपने मन की शक्ति से कर सकते हैं। ध्यान केंद्रित करें और बस पूरे शरीर को शांत होने दें।
Images courtesy: © Getty Images

मौन से जहां एक ओर मन की मृत्यु होती है, वहीं मौन से मन की शक्ति भी बढ़ती है। खुद से जुड़ने या मोक्ष मार्ग पर जाने के लिए मौन का अभ्यास भी करना चाहिए। यह सेल्फ हीलिंग का एक बेहतरीन तरीका है।
Images courtesy: © Getty Images

यदि मौन के साथ ध्यान को मिलाया जा रहा है तो व्यक्ति बिना मन के साथ जीने वाला बन सकता है। इसे ही 'मन की मौत' भी कहा जाता है जो कि आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूरी है। मन को शांत करने के लिए मौन से अच्छा कोई और दूसरा रास्ता नहीं होता है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।