इन 7 कारणों से जल्दी सोना है फायदेमंद
एकदम से बदल चुकी जीवनशैली और देर रात तक होने वाली पार्टी के साथ बेड पर गजेट्स के इस्तेमाल से जल्दी सोना एक सपने जैसा हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं जल्दी सोने के कितने फायदे हैं, आइए हम आपको बताते हैं।

रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए लाभदायक होता है। समय से खाना खाने के बाद अगर आप टीवी देखने के बजाय जल्दी बिस्तर पर जायें तो ये आदत आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी देगी। शरीर को रिचार्ज करने और स्वस्थ रहने के लिए भी भरपूर नींद बहुत जरूरी है। इससे केवल आपको ही खुशी होगी और इससे आपका मूड भी हमेशा अच्छा और खिला-खिला रहेगा।
Image Source - GettyImages

सोने से हमारे शरीर को दिन भर की थकान दूर करने और तरोताज़ा होने का अवसर मिलता है। ठीक तरह से न सोने से हमारे मस्तिष्क के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। न सोने से हमारी समझने की प्रक्रिया ही प्रभावित नहीं होती बल्कि इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे तनाव, रक्तचाप और मोटापा बढ़ता है।
Image Source - GettyImages

कम सोने वाली महिलाओं की त्वचा रूखी और सुस्त संवेदनशील प्रतिक्रिया वाली होती है। साथ ही सनबर्न रिकवरी का स्तर भी कम होता है। नींद पूरी न हो तो सौंदर्य बढ़ने की बजाय नष्ट होने लगता है। कम नींद की वजह से चेहरा निस्तेज व थका-थका सा लगता है। आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाते हैं, स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ जाता है।
Image Source - GettyImages

समय से सोने के कारण हमारी नींद भी ठीक से पूरी हो जाती है। इससे हम टाइम मैनेजमेंट भी ठीक ढंग से कर पाते है। अगर रात मे देर से सोएगे तो सुबह जगने से लेकर आगे के सारे कामों का टाइमटेबल बिगड़ जाएगा। इसलिए समय से सोना लाभदायक होता है।
Image Source - GettyImages

अगर आप रात में 7-8 घंटे की नींद लेती हैं तो आप सुबह बेहतर महसूस करेंगी। नींद पूरी होने के लिए जरूरी है कि आप वक्त पर सो जाएं। अगर आपको सुबह छह बजे उठना होता है और आप जल्दी सोने नहीं जा सकतीं तो सोने को वक्त को 15 मिनट पहले कर लें, क्योंकि अगर आप एक साथ ऐसा करेंगी तो भी आपको नींद नहीं आएगी, क्योंकि आपकी नींद का वो वक्त नहीं है।
Image Source - GettyImages

नींद हमारे द्वारा ग्रहण की जाने वाली कैलोरी और शारीरिक सक्रियता और उपापचय के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली कैलोरी के बीच संतुलन बनाये रखता है। इसलिए मोटापा और मधुमेह के इलाज के लिए नींद में सुधार करना जरूरी है।पर्याप्त नींद नहीं लेने पर वजन बढ़ने और मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।
Image Source - GettyImages

पर्याप्त नींद नहीं लेने वालों को बढ़ती उम्र के कई लक्षण आ घेरते हैं। एक व्यापक शोध में यह पाया गया कि प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की नींद लेने वाले 4.5 घंटे से कम सोने वालों की तुलना में लम्बी उम्र जीते हैं।
Image Source - GettyImages

भरपूर नींद सोने वालों में सर्दी जुकाम और अल्सर जैसी बीमारियां भी कम होती हैं।रात में गहरी नींद लेने के बाद दूसरे दिन जो चुस्ती एवं ताजगी महसूस होती है वह किसी टॉनिक के सामान होती है। इससे आपकी कार्यक्षमता बढती है और आप बेहतर काम कर पाते है।। आप भी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाना चाहते है, तो अच्छी नींद लीजिए।
Image Source - GettyImages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।