ये 7 फूड आपके दिमाग को कर रहे हैं कमजोर
जंक फूड और फास्ट फूड का स्वाद भले ही लाजवाब हो, लेकिन इनके सेवन से दिमाग कमजोर होता है, इनके अलावा कई ऐसे फूड भी हैं जिनका सेवन करने से दिमाग कमजोर होता है।

कई बार आप ऐसे फूड का सेवन करते हैं जो आपको हेल्दी तो लगते हैं लेकिन वास्तव में वे शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं, यानी आप इन आहारों का सेवन करके बेवकूफ बन रहे हैं। इनके अधिक सेवन से सोचने की क्षमता कम होती है। इसके अलावा ये शरी की पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं और शरीर को इनसे एनर्जी भी नहीं मिलती। तो इन आहारों को अपने डायट चार्ट से दूर ही कर दें तो बेहतर है। आइए इन आहारों के बारे में बताते हैं।

आजकल के जमाने में फास्ट और जंक फूड के दीवाने लगातार बढ़ रहे हैं, बच्चे सबसे अधिक इन आहारों के दीवाने हैं। अगर घर में किसी चीज की डिमांड सबसे अधिक बच्चे करते हैं तो वह है फास्ट और जंक फूड। इसलिए पिज्जा, बर्गर, चिप्स, आदि रोज क आहार में शामिल हो रहे हैं। ब्रिटेन में हुए एक शोध की मानें इनका अधिक सेवन करने से बच्चों का आईक्यू लेवेल कमजोर हो रहा है और बच्चों में सोचने और समझने की क्षमता भी कम हो रही है।

दिमाग का सबसे बड़ा दुश्मन शुगर है, इसके अलावा शुगर डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का प्रमुख कारण भी है। चॉकलेट, कैंडी, टॉफी, आदि बच्चों को सबसे अधिक पसंद हैं। शोध की मानें तो अधिक शुगर का सेवन करने से इंसुलिन प्रभावित होता है और यह अधिक समय तक दिमाग की कोशिकाओं को सहारा नहीं दे पाता है, जिससे भावनात्मक और विचारात्मक क्षमता कमजोर होती जाती है।

चेविंग गम के दीवानों की भी कमी नहीं है। यात्रा हो या फिर ऑफिस, हमें थोड़ा सा मौका क्या मिलता है हम चेविंग गम चबाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रिटेन में एक शोध हुआ, जिसके अनुसार चेविंग गम का अधिक सेवन करने से शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इसका अधिक सेवन किया जाये तो यह दिमाग को कमजोर बना सकता है।

यह दिल और दिमाग दोनों के लिए नुकसानदेह है। लेकिन अगर आपने बटर के साथ सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा का सेवन किया तो इससे आपकी दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में यह बात सामने आयी। इसके लिए हार्वर्ड युनिवर्सिटी ने 4 साल शोध किया। शोध के परिणाम यह हुए कि जिन लोगों ने इसका अधिक सेवन किया उनकी दिमाग की क्षमता बहुत कमजोर हो गई।

शायद यह बात सभी जानते हैं कि कार्ब हमारे दिमाग की शक्ति को प्रभावित करता है। यानी अगर आप अपने डायट में से कार्ब की मात्रा को कम करते हैं तो खुद ही अपने दिमाग को कमजोर बना रहे हैं। टुफ्टस यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में यह बात सामने आयी, शोध में शामिल जिन महिलाओं ने कार्ब की कम मात्रा का सेवन किया उनका दिमाग कमजोर हो गया और उनकी याद्दाश्त भी कमजोर हो गई।

प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद आहारों को कभी भी स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद नहीं माना जाता है। चाहे वह फलों का जूस हो या फिर सब्जियां। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल द्वारा किये गये शोध की मानें तो जो लोग नियमित रूप से और अक्सर प्रोसेस्ड फूड, डिब्बाबंद फूड, ट्रांस फैट, रंगयुक्त फूड का सेवन करते हैं उनका दिमाग समय से पहले कमजोर हो जाता है।

तले हुए आहार का मजा लेना सभी चाहते हैं, लेकिन अगर ये चाहत लत बन जाये तो दिमाग के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। आप जो भी ऑयली, तला हुआ अैर फैटी आहार खाते हैं वो आपके दिमाग पर असर करता है। इन आहारों के सेवन दिमाग की स्वस्थ कोशिकायें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे दिमाग संबंधी समस्यायें होने लगती हैं।
All Images - Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।