डायट के साथ महिलायें करती हैं ये 7 गलतियां
संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है, लेकिन महिलायें संतुलित आहार को लेकर अक्सर लापरवाह रहती हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार भी होती हैं।

डायट में ना करें ये गलती
घर में बच्चों से लेकर बडों तक का ख्याल रखने वाली महिलाएं अक्सर अपने खाने के प्रति लापरवाह होती हैं। ये लापरवाही उनको मंहगी पड़ सकती है। भोजन में की जाने वाली इस तरह की गलतियों से महिलाओं को कई तरह की बीमारियां जैसे, मोटापा, एनीमिया, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों की हा सकती है। इसलिए घर के अन्य सदस्यों की तरह महिलाओं को अपने खाने के बारे में भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
Image courtesy: Getty Images

न करें ओवर डायटिंग या एक्सरसाइज
अगर आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत रहती है या इलेक्ट्रॉलाइट बैलेंस गड़बड़ाना भी ओवर एक्सरसाइज का संकेत है। व्यायाम करने के बाद अगर आपको बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है या ठीक से नींद नहीं आती तो समझ जाइए कि आप जिम जाकर बहुत ज्यादा व्यायाम करते हैं। डायटिंग करने वाली महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं। वह कम खाने लगते हैं और इससे उनके सिर में गंभीर दर्द रहने लगता है।
Image courtesy: Getty Images

नाश्ता न करना
नाश्ता न करने वाली महिलाओं का वजन, नाश्ता करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक होता है। डायटिंग करने वाली अधिकतर महिलाओं को यह भ्रम होता है कि नाश्ता अथवा कोई अन्य भोजन छोड़ना उन्हें अतिरिक्त कैलोरी उपभोग से बचाता है। जबकि वैज्ञानिक शोध इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि जो लोग दिन का कोई भी भोजन छोड़ते हैं, वे अगले भोजन में आवश्यकता से अधिक कैलोरी का उपभोग कर लेते हैं। तो, दिन का कोई भी भोजन न छोड़ें और नाश्ता तो कभी नहीं।
Image courtesy: Getty Images

अनजाने में शुगर का बढ़ना
जूस का सेवन करना अच्छा आइडिया हो सकता है, क्योंकि जूस में हैम्बर्गर की तरह कैलोरी नहीं होती। वे कुदरती होते हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि फलों का रस उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना आप समझते हैं। कई मायनों में ये फल और शक्कर मिले पानी की तरह ही होते हैं। अधिकतर पैक फ्रूट जूस में कृत्रिम शर्करा मिलायी जाती है, वे पूरी तरह से कुदरती नहीं होते। उनमें मिले कैमिकल्स फलों का स्वाद तो देते हैं, लेकिन पोषण नहीं।
Image courtesy: Getty Images

कैल्शियम और विटामिन डी में लापरवाही
महिलाओं में कैल्शियम की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसका कारण उनकी लापरवाही होती है। अक्सर घरों में महिलाओं बच्चों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य का तो ख्याल रखती है पर खुद के प्रति लापरवाह हो जाती है। जिसका परिणाम कैल्शियम की कमी होता है। कैल्शियम की कमी न हो इसके लिए कुछ पदार्थ जैसे- दूध, पनीर, चीज़, दही, सोयाबीन, हरी सब्जियां, पत्ता गोभी आदि हमेशा खाते रहना चाहिए।
Image courtesy: Getty Images

विटामिन और आयरन की अनदेखी
पालक का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। पालक में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, इसमें आयरन भी काफी ज्यादा पाया जाता है। इससे मिलने वाली ऊर्जा प्राकृतिक होती है और इससे कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है।
Image courtesy: Getty Images

सही अंदाजा न होना
कुछ लोगों को अपनी भूख का अंदाजा नहीं होता और जब वे खाने के लिए रेस्तरां में जाते हैं तो जरूरत से ज्यादा चीजें मंगवा लेते हैं और खाना बर्बाद होने का तर्क देकर ओवरईटिंग कर लेते हैं। इसी तरह कुछ स्त्रियों को अपने घर में खाना बनाते समय चीजों के सही माप का अंदाजा नहीं होता। ऐसे में वे अकसर जरूरत से ज्यादा खाना बना लेती हैं, जो उनका वजन बढने का प्रमुख कारण है। खाने के लिए हमेशा छोटे बर्तन का इस्तेमाल करें, इससे प्लेट में खाना ज्यादा दिखाई देगा और थोडे में भी आपको ज्यादा खाने का एहसास होगा।
Image courtesy: Getty Images

हाई कैलरी लिक्विड डाइट लेना
अक्सर लोगों को यह गलतफहमी होती है कि लिक्विड चीजों के सेवन से वजन नहीं बढता, पर उन्हें यह अंदाजा नहीं होता कि कॉफी में चीनी और दूध, डिब्बाबंद जूस में चीनी और रेडीमेड सूप में मौजूद कॉर्नफ्लोर जैसी चीजें वजन घटाने के बजाय बढा सकती हैं। लिक्विड चीजों के सेवन से कुछ देर तक पेट भरा होने का एहसास जरूर होता है, लेकिन अगर आप सचमुच अपना वजन घटाना चाहती हैं तो घर में तैयार किया गया जूस, सूप या ब्लैक कॉफी पिएं, टोंड मिल्क के दही से तैयार छाछ पीना भी वजन घटाने में मददगार साबित होगा।
Image courtesy: Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।