अपने बच्चे को सिखाएं जिंदगी से जुड़े ये 7 पाठ
बच्चे की परवरिश उसके माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। वो अपने बच्चे को ऐसी बातें सिखाते समझाते हैं जो जिंदगीभर उनके काम आए। ऐसी ही कुछ बातें हम यहां सांझा कर रहे हैं, जो हर अभिभावक को अपने बच्चे को समझानी चाहिए।

जब किसी इंसान की जिंदगी में उसकी औलाद आती है तो उसकी खुशी इतनी होती है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम अपने बच्चे को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं, पर कई बार हम उन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जो जिंदगी जीने के लिए उनके बहुत काम आ सकती हैं। अगर उन्हें अच्छे आचरण और जिंदगी के फलसफों के बारे में नहीं सिखाया गया तो वह समाज में एक अभद्र व्यक्ति के रूप में खराब व्यवहार के साथ बड़ा होगा। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर एक ऐसा इंसान बनें जिस पर आपको नाज हो तो उसे ये 7 बातें जरूर सिखाएं।
Image Source - Getty Images

बड़ों का सम्मान करना एक ऐसी चीज है जो धीरे-धीरे समाज से खत्म हो रहा है। एक समय था जब उम्र में छोटे लोग बड़ों के सामने बैठते तक नहीं थे। अपने बच्चों को जब आप जिंदगी और उसे जीने के तरीके समझाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके बच्चे को बड़ों का सम्मान करने की अच्छी आदत पड़ जाए।
Image Source - Getty Images

किसी को सॉरी कहने का यह मतलब नहीं कि आप कमजोर हैं बल्कि यह आपके मजबूत चरित्र को दर्शाता है। बच्चे के लिए आप खुद मिसाल बनें और उन्हें सिखाएं कि रिश्ते बहस से बढ़ कर होते हैं। इससे आपके बच्चे की जिंदगी बहुत आसान हो जाएगा।
Image Source - Getty Images

बच्चों को समय की कीमत जरुर समझानी चाहिये। इसकी शुरूआत बच्चे के स्कूल की शुरुआत के साथ की जानी चाहिए। इससे वे अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण कामों में कभी भी देर से नहीं पहुंचेगें। समय की पाबंदी आने से उनकी जिंदगी में आगे के बहुत से काम आसानी से हो जाएंगे।
Image Source - Getty Images

अपने बच्चे को खाने के तौर-तरीके सिखाना न भूलें। युवावस्था में उन्हें जो चीजें सिखाई जाएंगी, वह उनके साथ जीवन भर रहेंगी। जिंदगी में आपके बच्चे को न जाने कहां और किस किस के सामने खाना खाना पड़ सकता है। अगर उसे ये बेसिक चीज भी नहीं आती होगी तो वो शर्मिंदा होगा।
Image Source - Getty Images

कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं जो प्लीज और थैंक यू नहीं कहते हैं। बच्चों को ऐसा कहना जरूर सिखाएं और खुद भी अच्छा या बुरा होने पर सॉरी और थैंक्स कहें और उनके लिए खुद एक उदाहरण बनें। ये बातें सीख जाने के बाद आगे जाकर जिंदगी में आपका बच्चा सबके लिए नर्म रवैया अख्तियार कर पाएगा।
Image Source - Getty Images

बचपन से ही हमें अपने बच्चों में सही दोस्त बनाने की समझ विकसित करनी चाहिए। उन्हें दूसरों को समझना और उनका सम्मान करना सिखाएं। अगर आपके बच्चे बचपन में ही गलत दोस्ती में फंस जाएंगे तो वो सारी जिंदगी खुद को और आपको नुकसान पहुंचाएंगे।
Image Source - Getty Images

माता-पिता को बच्चे के अच्छे व्यवहार और तरह-तरह के प्रयासों की प्रशंसा करनी चाहिए। इससे बच्चा दूसरों की प्रशंसा करना सीखेगा। ऐसा करने से उसका व्यक्तित्व बहुत सुधर जाएगा और वो एक अच्छी जिंदगी जी पाएगा।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।