आपके वर्कआउट को बर्बाद कर सकते हैं ये 7 आहार
वर्कआउट फिट रखता है साथ ही बीमारियों से बचाता है, नियमित वर्कआउट करने वालों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आहारों का सेवन करने से आपका वर्कआउट बर्बाद हो सकता है।

खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिए। वर्कआउट से पहले आवश्यक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट से मसल्स को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसके लिए आप सेरेल्स, ब्रेड, पास्ता, फ्रूट्स और वेजिटेबल्स आदि सीमित मात्रा में लें। लेकिन वर्कआउट से पहले कुछ आहारों का सेवन करने से बचना चाहिए, तो अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं तो कुछ आहारों का सेवन करने से बचें।
Image Source- Getty Images

सलाद का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है, लेकिन वर्कआउट से ठीक पहले सलाद का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। सलाद में शामिल सब्जियां आसानी से और जल्दी नहीं पचती हैं। अगर आप वर्कआउट से सलाद का सेवन करेंगे तो इससे आपको ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।
Image Source- Getty Images

एक्सरसाइज करने वालों को साबुत अनाज का सेवन लाभदायक होता है। लेकिन वर्कआउट से पहले इसके सेवन से नुकसान हो सकता है। साबुत अनाज में भी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो जल्दी नहीं पचाए जा सकते। साबुत अनाज को जीआई टैक्ट को साफ करने के रूप में देखा जाता है। आप पूरे दिन साबुत अनाज का सेवन कर सकते है, बस वर्कआउट पर जाने से पहले कुछ घंटे पहले इनका सेवन करने से बचें।
Image Source- Getty Images

वैसे तो वर्कआुट पर जाने से पहले केला खाना अक्सर लोगो की पंसद होती है। पर इसमें ध्यान देने की बात है कि कच्चे केले का सेवन ना किया जाए। कच्चे केले को पचाने में आसानी नहीं होती है। कच्चे केले में जीआई औऱ शुगर का लेवल भी कम होता है जबकि पके केले से ज्यादा ऊर्जा मिलती है। इसलिए अगर आपको केला खाना है तो पका हुआ केला ही खाएं।
Image Source- Getty Images

मोटापा कम करने के लिए अजमोद फायदेमंद माना जाता है। ये स्वास्थ्यवर्धक और फैट को बर्न करने वाला होता है। पर वर्कआउट से पहले इसका सेवन पेट में ऐंठन और बदहजमी कर सकता है। अजमोद में मौजूद हाई फैट तत्व वर्कआउट के समय पाचन की क्रिया को प्रभावित करते है। हांलाकि वर्कआउट के बाद अजमोद का सेवन आपको लाभ देगा।
Image Source- Getty Images

वर्कआउट से पहले ज्यादा फैट वाले खाने से बचें, क्योंकि फैट पेट में धीरे घुलता है और इससे मरोड़ की शिकायत हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट के लिए शक्कर या कैंडी न खाएं। इससे वर्कआउट के दौरान भूख लग सकती है।
Image Source- Getty Images

स्मूथी का सेवन वर्कआउट से पहले किया जा सकता है, बस आप इसे बाहर से खरीद कर ना पिएं। घर में बनी हुई स्मूथी आपके लिए ऊर्जा का स्रोत हो सकती है। बाहर से खरीदी गई स्मूथी में शामिल शुगर की मात्रा आपको मुकसान पंहुचा सकती है।
Image Source- Getty Images

वर्कआउट करने से पहले किसी भी तरह के फ्रइड फूड के सेवन से परहेज करें। वर्कआउट से पहले फ्राइड फूड का सावन नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद हाई फैट पचने में काफी समय लेते हैं। इससे आपको काफी सुस्ती का अनुभव होगा। इसके कारण पेट और भोजन नली के बीच की संकोचक पेशी में फैट जा सकता है जो आपके दिल के लिए खतरनाक है।
Image Source- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।