सिर्फ महिलाओं के लिए हैं ये 7 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
महिलाएं पुरूषों से कई मामलों मे अच्छी होती हैं पर क्या आप जानती हैं कि महिला होने के ज्यादा स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जी, हां कुछ हेल्दी बातें सिर्फ महिलाओं के लिए ही होती हैं, इनके बारे में जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।

ऐसा माना जाता है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग नहीं होती है। पर क्या आप जानती है कि महिला होने के अपने स्वास्थ्य लाभ होते है। लंबा जीवन, गुड कोलेस्ट्रॉल जैसे फायदें महिलाओं को प्राकृतिक देन होती है। लेकिन फिर भी से सेहत प्रति लापरवाह व्यवहार के चलते वे ज्यादा बीमारियों का शिकार होती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
image Source-Getty

महिलाएं पुरूषों की तुलना में लंबा जीवन जीती है। एक शोध के अनुसार ये उनके जीन पर निर्भर करता है। उसके अलावा महिलाओं के हृदय संबंधी बीमारियां कम होती है, इसलिए भी वे लंबा जीवन जीती है। महिलाओं का सोशल सर्किल बड़ा होने के कारण वे अपनी परेशानियों को बांटकर ज्यादा तनाव रहित है। यही कारण है कि महिला होने पुरूष की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है।
image Source-Getty

महिलाओं मे दर्द सहने की क्षमता पुरूषों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका 9 महीने तक गर्भ मे बच्चे को पालना होता है। गर्भ मे पालने के अलावा डिलीवरी मे सामान्य दर्द की तुलना से 100 गुना होता है।
image Source-Getty

पुरूषों में सिर और गले का कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा अन्य कैंसर जैसे एसोफैगल कैंसर भी महिलाओं की तुलना में पुरूषों में होने की संभावना होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं पुरूषों की तुलना में तंबाकू और शराब का सेवन कम करती है। इसलिए भी महिला होना ज्यादा बेहतर है।
image Source-Getty

मेलानोमा , एक तरह का रेयर कैंसर है जो पुरूषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा उम्र पर ही होता है। टैन हो जाने की वजह से महिलाओं को ये कैंसर 45 साल से ज्यादा की उम्र पर होता है, वहीं पुरूषों मे ये कैंसर कम उम्र मे भी देखने को मिल जाता है। इसका कारण होता है कि पुरूष बाहर का काम ज्यादा करते है। जिसके चलते वे सूरज की रोशनी मे ज्यादा रहते है।
image Source-Getty

महिलाओं मे सूंघने की क्षमता ज्यादा अच्छी होती है। जब स्मैल सेंस के कमजोर होने के कारण पीडि़त एलपीजी, प्लास्टिक वायरिंग के जलने या भोजन के खराब होने की स्मैल को महसूस करने से भी वंचित रह जाता है। ऐसे में परेशानियां बढऩे के साथ ही जान को भी खतरा हो सकता है। गंध के अहसास में कमी के आने की यह परेशानी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है।
image Source-Getty

पुरूषों की तुलना में महिलाओं मे एचडीएल यानि गुड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इससे उनकी धमनियों पर प्लेक जमा होने से बचाती है। इसके अलावा महिलाओं में ब्लड प्रेशर, हृ्दयघात और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। महिलाओं मे होने वाला एस्ट्रोजन हार्मोन गर्भावस्था के दौरान एचडीएल का स्तर बढ़ाता रहता है।
image Source-Getty

याद्दाश्त के मामले में भी महिलाएं पुरूषों से आगे रहती है। कहा भी जाता है कि महिलाएं बर्थडेट आदि याद रखने में ज्यादा अच्छी होती है। एक शोध के अनुसार हृदय संबंधी बीमारियों के चलते पुरूषों मे याद्दाशत की समस्या ज्यादा होने लगी है। इस तरह महिला होने के कई स्वास्थ्य लाभ होते है। साथ ही महिलाओं मे मोटापे की समस्या कम होती है।
image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।