टूथोलॉजी क्या है?

टूथोलॉजी दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक पुरानी पद्धति है, इस पद्धति में किसी भी व्यक्ति के दांत के रंग, बनावट, और सामान्य स्थिति की जांच करके समग्र स्वास्थ्य का निर्धारण किया जाता है। image courtesy : getty images
बीमारी के लक्षण

पीले नाखून, आंखों के नीचे काले घेरे और सिरदर्द आद‍ि को कुछ गंभीर समस्‍या के आने का संकेत माना जाता है। हालांकि, कुछ अन्‍य संकेत भी है जो आपके शरीर के लिए चिंता करना का विषय हो सकते हैं लेकिन दुर्भाग्‍य से आप उनकी तरफ से नि‍श्चित हैं। image courtesy : getty images
दंत चिकित्सक के पास जाना महत्वपूर्ण

जी हां, हम आपके दांतों के बारे में बात कर रहें हैं। हममें से कई लोग आमतौर पर दांतों के डॉक्‍टर के पास जाने के बारे में तब सोचते हैं, जब दंत समस्‍याएं बहुत ज्‍यादा गंभीर रूप ले लेती है। हम बहुत ही आसानी से दांतों के द्धारा दिए जाने बीमारी के संकेतों को अनदेखी कर देते है। यह समय अज्ञान बातों को आनंद लेने का नहीं है। यहां दिये गये संकेतों को जाने और तदनुसार सुधारात्‍मक उपाय करें। image courtesy : getty images
ऊपरी दाढ़ में दर्द

ऊपरी दाढ़ में दर्द का मुख्‍य कारण साइनसाइटिस होता है। दर्द तब होता है जब संक्रमण गाल की हड्डियों के भीतर दाढ़ की हड्डी साइनस हवा में कैविटी का कारण बनती है और ऊपरी जबड़ें में सूजन आ जाती है। यह ऊपरी जबड़े पर दबाव बनाता है, और दर्द का कारण बनता है। image courtesy : getty images
दांतों में सेंसिटिविटी

दांतों में संवेदनशीलता हम में से कई लोगों की आम समस्‍या हैं जिससे हमें अपने दैनिक जीवन के दौरान रूबरू होना पड़ता है। लेकिन, यह सोचने की बजाय की ऐसा क्‍यों है कई लोग इस समस्‍या को अनदेखी कर देते हैं। दांतों में संवेदनशीलता एक गंभीर समस्‍या का संकेत हो सकता है। क्‍या आप जानते हैं कि यह एसिटिडी और हार्टबर्न से पी‍ड़‍ित होने का संकेत हो सकता है। image courtesy : getty images
फ्लैट दांत

तनाव की स्थिति में बहुत से लोगों को दांतों की पीसने की आदत होती है। ऐसा करना फ्लैट दांत, जबड़े को मुलायम और गाल की मांसपेशियों में थकान का कारण बनता है। अगर आपको अपने दांतों का आकार फ्लैट दिखें तो खुद को तनावपूर्ण स्थितियों में लिप्‍त होने से बचाने का यहीं सही समय है। image courtesy : getty images
मुंह का अल्सर

मुंह अल्सर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए चेतावनी का संकेत हैं। हालांकि यह बहुत दुर्लभ है लेकिन, मुंह अल्सर कभी कभी भी मुंह या गले के कैंसर की चेतावनी का संकेत दे सकते हैं। image courtesy : getty images
ड्राई मुंह

मुंह में सूखापन मधुमेह का संकेत हो सकता है। रोग लार (सलाइवा) ग्रंथियों में रक्त वाहिकाओं को अधिक गाढ़ा करता है, और लार के प्रवाह को धीमा कर मसूड़ों में संक्रमण के उच्‍च जोखिम में छोड़ देता है। image courtesy : getty images