फिट एंड हैंडसम अनिल कपूर

फिट एंड फाइन एक्‍टर का नाम आते ही हमारे जेहन में सबसे पहला नाम अनिल कपूर का आता है। उनकी फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो सोनम कपूर (30 साल) के पिता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अनिल कपूर, एंटी-एजिंग के गुरू हैं। क्‍योंकि दिसम्‍बर में 59 के होने वाले अनिल कपूर आज भी दिखने में 40 के ही लगते है। अगर आप भी बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया कहे जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर की तरह फिट और हैंडसम बनना चाहते हैं। आइए जानें अनिल कपूर का फिटनेस का राज!Image Source : .24spoilers.com
अनिल कपूर का हेल्दी शेड्यूल

अनिल कपूर, अपने दिन को पूरी तरह सफल बनाते हैं। जिम जाने से लेकर हेल्‍दी डाइट तक, उनके शेड्यूल में शामिल होता है। अगर आप भी अनिल कपूर की तरह फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं तो उनके शेड्यूल को अपनाएं। जैसे प्रोटीन युक्‍त नाश्‍ता, पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन, धूम्रपान न करें, सकारात्‍मक सोच, तनावमुक्‍त जीवन और नियमित रूप से कार्डियो और फ्री वेट एक्‍सरसाइज। उनका मानना है कि इससे एवरग्रीन लुक आता है। Image Source : .ibnlive.in
हफ्ते में 6 दिन करता हूं एक्सरसाइज

58 साल की उम्र में भी अपने यूथफुल लुक के सीक्रेट का खुलासा करते हुए अनिल कपूर कहते है कि मैं खूब पार्टी करता हूं और बहुत ज्यादा डिसिप्लिन लाइफ भी नहीं जीता लेकिन हां, हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज जरूर करता हूं। इसमें वेटलिफ्टिंग, कार्डियो, योगा या और भी कुछ, जिसमें मैं खुद को फिट और बेहतर महसूस करता हूं, शामिल है। साथ ही मैं स्वीमिंग, साइकिलिंग, और हर दिन अलग-अगल स्पोर्ट्स भी खेलता हूं। वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक का सेवन करता हूं। Image Source : indianexpress.com
संतुलित जीवनशैली

मात्र एक्‍सरसाइज करने से आपकी उम्र थम नहीं सकती, इसके लिए आपको सुंतलित जीवनशैली अपनाना भी बेहद आवश्‍यक होता है। और एक्‍टर अनिल कपूर इस बात को अच्‍छी तरह से समझते हैं, इसलिए वह धूम्रपान नहीं करते हैं और एल्‍कोहल भी बहुत कम लेते हैं। वह तनाव भी नहीं लेते हैं और खुलकर जीने में विश्‍वास करते हैं। इन सब चीजों के कारण ही वह जवां दिखते हैं। शाम के दौरान, अनिल कपूर साइकिल चलाना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि वह ऐसा 8 वर्ष के थे, तब से करते आ रहे हैं। दिन में वक्‍त मिलने पर मेडीटेशन भी करते हैं। Image Source : newindianexpress.com
खान-पान का शेड्यूल

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस से सबको हैरान करते हैं। वे वर्तमान दौर के सभी अभिनेताओं के फिटनेस में मार्गदर्शक हैं। यंग और कूल दिखने वाले अनिल कपूर के दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ होती है, इसके बाद वे प्रोटीनयुक्‍त भारी नाश्‍ता करते हैं। नाश्‍ते में उन्‍हे ओट्स, अंडे या ऑमलेट तथा फलों का सेवन करना पसंद है। लंच में बाहर खाने से ज्‍यादा घर का बना खाना पसंद करते हैं। वह लंच में सलाद, कटे हुए फल, एक कटोरी दाल, घर की बनी रोटियां और चावल लेना पसंद करते हैं। दिन के अंत यानी डिनर में अनिल कपूर ग्रिल्‍ड फिश या चिकेन खाना पसंद करते हैं, साथ ही साथ वह मिक्‍स वेजीटेबल भी पसंद करते हैं। उनकी पसंदीदा डिश, फिश करी है। Image Source : gqindia.com