संतुलित आहार के 7 अवयव

कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, फाइबर, फैट, खनिज पदार्थ, पानी और प्रोटीन यह सात अवयव हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: May 09, 2013

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट
1/7

शरीर के सभी अंगों, सेल्स और ऊतकों को ग्लूकोज की जरूरत होती है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में होता है। कार्बोहाइड्रेट साबुत अनाज, फल, सब्जियों और फलियां वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। कैंडी, पेस्ट्री, कुकीज और पेय पदार्थो से आपको कार्बोहाइड्रेट मिलता है। कार्बोहाइड्रेट संतुलित आहार के महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। औसतन, एक वयस्क को लगभग 45 से 65 प्रतिशत कैलोरी कार्बोहाइड्रेट के रूप में लेना चाहिए।

विटामिन

विटामिन
2/7

विटामिन शरीर में रासायनिक प्रतिक्रियाओं की मदद करता है। शरीर के विकास के लिए 13 अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स की जरूरत होती है। ये विटामिन शरीर विभिन्ना अंगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए, विटामिन-ए आंखों के लिए, विटामिन-सी स्वस्थ त्वचा के लिए और विटामिन-डी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। ताजा फलों, सब्जियों, अंडे आदि से विटामिन सप्लीमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

फाइबर

फाइबर
3/7

फाइबर यानी रेशेदार भोज्य पदार्थ। इनसे न केवल शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है, बल्कि पेट भी साफ रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। फाइबर युक्ति खाद्य पदार्थ सिर्फ कब्ज ही नहीं, डाइबिटीज, अस्थमा, ह्रदय रोग और कैंसर को दूर भगाने में भी सहायक होते हैं। फाइबर शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को सुचारू रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

वसा

वसा
4/7

फैट, संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लगभग 25 से 35 प्रतिशत वसा दैनिक जरूरत के लिए काफी है, परन्तु संतृप्त वसा का कुल फैट 10 प्रतिशत से अधिक नही लेना चाहिए। पॉलीअनसेचुरेटेड स्रोतों जैसे - जैतून के तेल, नट्स और मछली में संतृप्त वसा पाई जाती है।

खनिज पदार्थ

खनिज पदार्थ
5/7

खनिज शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे कई खनिज पदार्थ शरीर के समुचित कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में लिया जाना चाहिए। जबकि जिंक, सेलेनियम और कॉपर जैसे अन्य खनिजों की जरूरत स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कम मात्रा में भी लिया जा सकता है।

पानी

पानी
6/7

पानी हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है और इसे पर्याप्त मात्रा में लिया जाना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेटेड करता है और बॉडी फंग्शन को ठीक रखता हैं। मानव शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी है। यह इम्यूरन सिस्टम का एक महत्वपूर्ण घटक है। नियमित रूप से कम से 8-10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन

प्रोटीन
7/7

प्रोटीन एक पोषक तत्वए है जो शरीर के ऊतकों के निर्माण, मरम्मूत और रखरखाव के लिए जरूरी है। प्रोटीन त्वचा, आंतरिक अंगों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी हैं। प्रोटीन के 12 प्रकारों में से बॉडी 14 प्रोटीन बना सकती है और अन्य  8 प्रोटीन्सज को अमीनो एसिड के नाम से जाना जाता है, जो केवल भोजन के जरिए प्राप्तक किया जा सकता है। संतुलित आहार में इन 8 प्रकार के प्रोटीन्सल का होना अनिवार्य है। इसलिए मछली, मांस, अंडा, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में एमीनो एसिड होता है।

Disclaimer