अकेली घूमने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं ये देश
तन्हां सफर के डर से अक्सर महिलाएं बाहर जाने से बचती हैं, लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां तन्हां घूमना मजेदार भी है और सुरक्षित भी, उन देशों के बारे में यहां पढ़ें।

लड़की हो, अकेले घूमने कैसे जाओगी? ऐसे सवाल अब बेमानी हो गए हैं। महिलाएं अब अपने पिता, पति या भाई के साथ के बिना घूमना पसंद करती है। लेकिन अभी भी कुछ पेरंट्स लड़की की सेफ्टी के बारे में सोचकर लड़कियों को अकेले बाहर भेजने से घबराते हैं। लेकिन परेशान न हो क्योंकि अगर आप भी देश व दुनिया में अकेली सैर करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी देगें जो सुरक्षित तरीके से आपकी इस ख्वाहिश को पूरा करने में मदद करेंगे।

दुनिया में सबसे ज्यादा अकेले घूमने वाले यात्री आइसलैंड में आते हैं। टूरिज्म यहां की अर्थव्यवस्था का आधार माना जाता है। यहां का मजा लेने के लिए साल भर में 60 लाख लोग आते हैं। इसके साथ ही एडवेंचर के शौकीन के लिए भी यहां काफी कुछ है। इसमें एडवेंचर बाइकिंग से लेकर स्कूबा ड्राइविंग भी है। यानी आउटडोर एक्टिविटी, एडवेंचर और खूबसूरत नजारे इसकी खासियत है। अगर खूबसूरत ढलती शाम, पार्टी मस्ती और स्वादिष्ट सी फूड का मजा लेना चाहती हैं तो आइसलैंड आपके लिए सबसे अच्छी जगह है।

अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए न्यूयॉर्क भी शानदार और सुरक्षित शहरों में से एक विकल्प है। अगर आप नए लोगों से मिलना और दोस्त बनाना पसंद करती हैं तो न्यूयॉर्क जरूर जाये। साथ ही अच्छा पैसा खर्च करने की क्षमता रखने वाली महिलाओं के लिए यहां एक से एक शानदार रेस्तरां मौजूद हैं। और दूसरी तरफ कला प्रेमी महिलाओं के लिए आर्ट म्यूजियम, प्राकृतिक इतिहास का म्यूजियम घूमने के लिए शानदार जगह हैं। जिनका आप जमकर लुत्फ उठा सकती हैं।

अकेले दुनिया देखने के लिहाज से, खासकर महिलाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे सुरक्षित और शानदार देश है। अकेले घूमने वाले पर्यटकों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। भीड़भाड़ वाले इलाके से लेकर वीरान इलाकों तक, खूबसूरत चट्टानों से लेकर शानदार वाइन टूर तक, वहां सब कुछ मौजूद है। तो देर किस बात की तैयार हो जाइए अपने वेकेशन को ऑस्ट्रेलिया में और भी खूबसूरत बनाने के लिए।

कम खर्च और असुविधा के बिना अगर आप कुछ अच्छा देखना चाहती हैं तो वियतनाम आपके लिए बहुत ही शानदार जगह है। खूबसूरत झरने और शांत नदी के बीच अच्छा समय बिताना के लिए यह शानदार जगह है। वियतनाम के हाईफोंग शहर में साफ तौर पर एक औपनिवेशिक प्रभाव की झलक दिखाई देती है। यहां आने के लिए सस्ते और बढ़िया परिवहन साधन मौजूद हैं। यहां से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर हैलॉन्ग खाड़ी भी मौजूद है, जिसे यूनेस्को ने विश्व की धरोहर घोषित किया है।

सालसा राजधानी के तौर पर पहचाना जाने वाला कोलंबिया का कैली अपनी पार्टियों और जश्न के लिए भी मशहूर है। सालसा एक तरफ जहां यहां की खासियत है वहीं कैली पयर्टकों के हिसाब से ज्यादा भीड़-भाड़ से मुक्त शहर है। सालसा के जश्न में रातभर डूबने के बाद अगर आपने कोलंबियन कॉफी का साथ चाहिए तो कैली आपका इंतजार कर रहा है। यहां के जू और चर्च बेहद ही मशहूर हैं।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।