पहली बार दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा डबल फायदा
दौड़ने से अच्छा व्यायाम नहीं, इससे संपूर्ण शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां नहीं होती हैं, लेकिन इसकी शुरूआत में कुछ गलतियों को करने से बचें।

दौड़ने से अच्छा व्यायाम नहीं हो सकता, दौड़ने से संपूर्ण शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से 30-40 मिनट दौड़ने से बीमारियां नहीं होती हैं और दिल मजबूत होता है। यह दिल की बीमारियों से बचाता है साथ ही आपको फिट भी रखता है। लेकिन यदि आप दौड़ने की शुरूआत कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। दौड़ने के लिए रनिंग शूज ही प्रयोग करें। इस स्लाइडशों में जानिए दौड़ने की शुरूआत कैसे करें।
image-gettyimages

दौड़ने की शुरूआत के पहले सप्ताह थोड़ा धीरज रखें, नहीं तो आप आसानी से थक जायेंगे और निर्धारित सयम यानी 20 मिनट तक आप चहलकदमी भी नहीं कर पायेंगे। इसलिए पहले सप्ताह दौड़ने की बजाय तेजी से चलिए, 4 मिनट तक तेजी से चलिए उसके बाद 1 मिनट तक आराम से चलें। यह क्रिया 4 बार दोहरायें। image-gettyimages

दूसरे सप्ताह भी आप अच्छे रनर नहीं बन पाये हैं, इसलिए इस दौरान दौड़ने पर अधिक ध्यान देने की बजाय तेजी से चलने पर ध्यान दीजिए। दूसरे सप्ताह 1 मिनट तक दौडि़ये उसके बाद 3 मिनट तक तेजी से चलिए, इस क्रिया को 5 बार दोहरायें। इस तरह कुल मिलाकर आप 20 मिनट तक दौड़ते हैं।
image-gettyimages

आपका अभ्यास तीसरे सप्ताह तक थोड़ा बढ़ जाता है, इस समय आप दौड़ने के लिए अधिक समय दे सकते हैं। इसलिए तीसरे सप्ताह में 1 मिनट दौडि़ये और 2 मिनट तेजी से चलिए, इस क्रिया को 7 बार दोहराइए। इस तरह इस सप्ताह आप 21 मिनट तक दौड़ेंगे। image-gettyimages

इस सप्ताह आपके दौड़ने का समय थोड़ा ज्यादा होगा। इस सप्ताह आप दो मिनट तेज चलने की बजाय 1 मिनट तेजी से चलेंगे। यानी 1 मिनट दौड़ लगाइए और अगले मिनट तेज चलिए। इस क्रिया को 10 बारा दोहरायें।
image-gettyimages

इस सप्ताह आप दौड़ेंगे ज्यादा और चलेंगे कम। शुरूआत में 2 मिनट तक दौडि़ये फिर 1 मिनट तक तेज चलिए। इस क्रिया को 7 बार दोहरायें। इस तरह इस सप्ताह आप 21 मिनट तक दौड़ लगायेंगे, जो शरीर को फिट रखने के लिए पर्याप्त है।
image-gettyimages

इस सप्ताह आपके दौड़ने का समय पहले की तुलना में अधिक होगा, यानी अब आप लगातार दौड़ने के लिए कुछ हद तक तैयार हैं। 3 मिनट दौडि़ये फिर 1 मिनट तेज चलिए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहरायें।
image-gettyimages

इस सप्ताह तक आपकी दौड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 4 मिनट तक लगातार दौडि़ये फिर 1 मिनट तक तेज चलिए। इस क्रिया को 4 बार दोहरायें।
image-gettyimages

इस सप्ताह तक आपको दौडने के बीच में अधिक आराम की जरूरत नहीं होती है। अब आप 6 मिनट दौडि़ये और फिर 1 मिनट तक तेज चलिए। इस क्रिया को 3 बार दोहरायें। image-gettyimages

अब तक आपने लगभग 50 दिन तक लगातार अपने दौड़ने पर मेहनत किया है। इसलिए नौवें सप्ताह से आपको दौड़ के बीच में केवल 2 बार आराम करना पड़ेगा। 9 मिनट दौडि़ये फिर 1 मिनट आराम कीजिए, इस क्रिया को 2 बार कीजिए।
image-gettyimages

इस सप्ताह आपकी दौड़ के बीच में आराम के लिए आपके पास केवल 1 मिनट होगा। पहले 12 मिनट तक दौडि़ये फिर 1 मिनट तेज चलिए फिर 7 मिनट तक दौडि़ये।
image-gettyimages

इस समय तक आप अधिक देर तक दौड़ेंगे। यानी लगातार 15 मिनट तक दौडि़ये फिर 1 मिनट तक तेज चलिए, फिर 4 मिनट तक दौड़कर अपना 20 मिनट पूरा कीजिए।
image-gettyimages

अब आप पूरी तरह से दौड़ने के लिए तैयार हैं। यानी आपको लगातार 20 मिनट तक दौड़ लगाने में कोई समस्या नहीं होगी। तो अब बिना किसी रुकावट के लगातार 20 मिनट दौडि़ये और खुद को फिट रखिये।
image-gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।