दौड़ने की शुरूआत

दौड़ने से अच्‍छा व्‍यायाम नहीं हो सकता, दौड़ने से संपूर्ण शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। नियमित रूप से 30-40 मिनट दौड़ने से बीमारियां नहीं होती हैं और दिल मजबूत होता है। यह दिल की बीमारियों से बचाता है साथ ही आपको फिट भी रखता है। लेकिन यदि आप दौड़ने की शुरूआत कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें। दौड़ने के लिए रनिंग शूज ही प्रयोग करें। इस स्‍लाइडशों में जानिए दौड़ने की शुरूआत कैसे करें। image-gettyimages
पहला सप्ताह

दौड़ने की शुरूआत के पहले सप्‍ताह थोड़ा धीरज रखें, नहीं तो आप आसानी से थक जायेंगे और निर्धारित सयम यानी 20 मिनट तक आप चहलकदमी भी नहीं कर पायेंगे। इसलिए पहले सप्‍ताह दौड़ने की बजाय तेजी से चलिए, 4 मिनट तक तेजी से चलिए उसके बाद 1 मिनट तक आराम से चलें। यह क्रिया 4 बार दोहरायें। image-gettyimages
दूसरा सप्ताह

दूसरे सप्‍ताह भी आप अच्‍छे रनर नहीं बन पाये हैं, इसलिए इस दौरान दौड़ने पर अधिक ध्‍यान देने की बजाय तेजी से चलने पर ध्‍यान दीजिए। दूसरे सप्‍ताह 1 मिनट तक दौडि़ये उसके बाद 3 मिनट तक तेजी से चलिए, इस क्रिया को 5 बार दोहरायें। इस तरह कुल मिलाकर आप 20 मिनट तक दौड़ते हैं। image-gettyimages
तीसरा सप्ताह

आपका अभ्‍यास तीसरे सप्‍ताह तक थोड़ा बढ़ जाता है, इस समय आप दौड़ने के लिए अधिक समय दे सकते हैं। इसलिए तीसरे सप्‍ताह में 1 मिनट दौडि़ये और 2 मिनट तेजी से चलिए, इस क्रिया को 7 बार दोहराइए। इस तरह इस सप्‍ताह आप 21 मिनट तक दौड़ेंगे। image-gettyimages
चौथा सप्ताह

इस सप्‍ताह आपके दौड़ने का समय थोड़ा ज्‍यादा होगा। इस सप्‍ताह आप दो मिनट तेज चलने की बजाय 1 मिनट तेजी से चलेंगे। यानी 1 मिनट दौड़ लगाइए और अगले मिनट तेज चलिए। इस क्रिया को 10 बारा दोहरायें। image-gettyimages
पांचवां सप्ताह

इस सप्‍ताह आप दौड़ेंगे ज्‍यादा और चलेंगे कम। शुरूआत में 2 मिनट तक दौडि़ये फिर 1 मिनट तक तेज चलिए। इस क्रिया को 7 बार दोहरायें। इस तरह इस सप्‍ताह आप 21 मिनट तक दौड़ लगायेंगे, जो शरीर को फिट रखने के लिए पर्याप्‍त है। image-gettyimages
छठा सप्ताह

इस सप्‍ताह आपके दौड़ने का समय पहले की तुलना में अधिक होगा, यानी अब आप लगातार दौड़ने के लिए कुछ हद तक तैयार हैं। 3 मिनट दौडि़ये फिर 1 मिनट तेज चलिए। इस‍ प्रक्रिया को 5 बार दोहरायें। image-gettyimages
सातवां सप्ताह

इस सप्‍ताह तक आपकी दौड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 4 मिनट तक लगातार दौडि़ये फिर 1 मिनट त‍क तेज चलिए। इस क्रिया को 4 बार दोहरायें। image-gettyimages
आठवां सप्ताह

इस सप्‍ताह तक आपको दौडने के बीच में अधिक आराम की जरूरत नहीं होती है। अब आप 6 मिनट दौडि़ये और फिर 1 मिनट तक तेज चलिए। इस क्रिया को 3 बार दोहरायें। image-gettyimages
नौवां सप्ताह

अब तक आपने लगभग 50 दिन तक लगातार अपने दौड़ने पर मेहनत किया है। इसलिए नौवें सप्‍ताह से आपको दौड़ के बीच में केवल 2 बार आराम करना पड़ेगा। 9 मिनट दौडि़ये फिर 1 मिनट आराम कीजिए, इस क्रिया को 2 बार कीजिए। image-gettyimages