फल खाएं पर समय से

फल सर्वप्रिय आहार होते हैं। विटामिन और प्राकृतिक लवणों से भरे फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन दूसरी तमाम चीजों की तरह फल खाने का भी सही समय होता है। क्योंकि यदि डाइट में फलों को थोड़ी चतुराई और सही समय पर लिया तो इनका फायदा ज्यादा होता है। Image courtesy: © Getty Images
क्यों जरूरी है समय पर खाना

आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि फल हमें फ्रक्टोस देते हैं, जो आसानी से फैट में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए शाम को छह बजे के बाद कुछ फलों को लेने से बचना चाहिए क्योंकि ये पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। सुबह के समय फलों का सेवन उत्तम होता है। आप इन्हें ब्रेकफास्ट के साथ भी ले सकते हैं। Image courtesy: © Getty Images
खाली पेट खाएं और पूरा लाभ उठाएं

पेट को साफ रखने तथा सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट फलों का सेवल करना सबसे बेहतर रहता है। फलों में व्याप्त सभी विटामिन और मिनरल्‍स खाली पेट खाये जानें पर उसमें अच्‍छी तरह से अवशोषित कर लिये जाते हैं।Image courtesy: © Getty Images
एक्सरसाइज के पहले

यदि आप नियमित एक्सरासइज या वर्कआउट करते हैं तो आपको फल जरुर खाने चाहिये। एक्‍सरसाइज शुरू करने से पहले फल खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर संतुलित बना रहता है, साथ ही शरीर को फल शर्करा मिलती है जो एक्सरसाइज के लिए ऊर्जा प्रदान करती है। Image courtesy: © Getty Images
भोजन के मध्य में

यदि भोजन से एक घंटा पहले या दो घंटे बाद फलों का सेवन किया जाए तो भी ये बेहद लाभ देते हैं। इससे शरीर फलों में मौजूद विटामिन सी, पेक्‍टिन और रेशे को बेहतर ढ़ंग से अवशोषित कर लेता है। वहीं खाने के बीच में फल खाने से शरीर का कालेस्‍ट्रॉल लेवल भी कम होता है। Image courtesy: © Getty Images
मौसम के हिसाब से लें फल

अक्सर आपने पढ़ा व सुना होगा कि फलों को मौसम के हिसाब से खाएं, मौसमी फल ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको ताजें फल नहीं मिल पाते। बेमौसमी फलों को सुरक्षित रखने के लिये प्रिजर्वेटिव्‍स (डिब्बों में बंद करने की औषधि) मिलाए गए होते हैं। Image courtesy: © Getty Images
खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं फल

अगर भोजन के तुरंत बाद फल खाने से शरीर दृारा फ्रक्‍टोज अवशोषित करने की क्षमता धीमी हो जाती है। जिस कारण पाचन तंत्र फ्रक्‍टोज ऑरगेनिक एसिड बनाने लगता है, जिससे पेच में गैस बनने लगती है। Image courtesy: © Getty Images
डाइट में कितने फल लें

सेहतमंद डाइट के लिए दिन में अलग-अलग रंग के जैसे संतरा, सेब, अंगूर और केला चार फल खाएं। विभिन्न रंगों के फलों में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।Image courtesy: © Getty Images
रात में इन फलों से करें परहेज

रात में वे फल न खाएं जिनमें पानी की अधिकता होती है, जैसे तरबूज, अंगूर, संतरा जैसे फलों में फ्लूएड अधिक होता है। इन्हें रात को खाने के बाद बार-बार यूरीन की समस्या होती है।Image courtesy: © Getty Images
रात में खाये जा सकते हैं ये फल

रात में कुछ (उपरोक्त स्लाइड में दिये गए) फल नहीं खाने चहिए। लेकिन कुछ फाइबर की अधिकता वाले फल जैसे पपीता, चीकू, अमरूद आदि को रात के समय भी खाया जा सकता है। ये शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं।Image courtesy: © Getty Images