बुरे रिश्ते में भी कायम रखें आत्मसम्मान
आत्मसम्मान से भरा इंसान अपने अतीत, बुरी आदतों और नापसंद चीजों से आसानी से बाहर निकल जाता है। आत्मविश्वास और निर्धारित विचार ही आपको बताता है कि क्या और कौन आपके जीवन को आकर्षित करता या आपके लिए सही है।

अक्सर कमजोर इंसान को चीजों से उबरने में परेशानी होती है लेकिन एक आत्मसम्मान से भरा इंसान आसानी से सब कुछ कर सकता है। जब आप खुद को लायक समझने लगते हैं तो आप अपने अतीत, बुरी आदतों और नापसंद चीजों से आसानी से निकल जाते हो। image courtesy : getty images

आत्मविश्वास और निर्धारित विचार ही आपको बताता है कि क्या और कौन आपके जीवन को आकर्षित करता है। अगर आपका रिलेशनशिप आपको दर्द और दुर्व्यवहार और अपमान दे रहा है, तो इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। अपने आंतरिक काम करने पर आप अपनी सच्ची आत्मा के साथ जुड़ते और स्वयं का पुनर्निर्माण करते है। ऐसे समय में आपको याद दिलाया जाता है कि आप भी प्यार और दया के पात्र हैं। image courtesy : getty images

रिलेशनशीप आपको कभी भी कमजोर, टूटा या थका हुआ महसूस नहीं कराता। लेकिन अगर ऐसा होता है तो आपमें एनर्जी, आत्मसम्मान और कुछ भी करने की इच्छा नहीं रहती है। और ऐसे में रिश्ते में कुछ नहीं रहता है। और यह आपके साथ प्रतिध्वनित हैं तो यहीं सही समय है, इसे सफेद झंडा दिखाने और आगे के नुकसान से बचने के लिए सही कदम उठाने का। image courtesy : getty images

कोई भी रिश्ता आपका अंत तक साथ नहीं देता है जैसे की आप चाहते है। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि आप एक ऐसे रिश्ते में रहें जो आपके दिल को दर्द से भर देता है या आप एक ऐसे नए रिश्ते को खोजना पसंद करेंगे जो आपके दिल को प्यार और खुशी से भर दें। जब आप अपनी कीमत समझने लगेगें तो आप ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होगें जो आपकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते है। image courtesy : getty images

विकल्पों के प्रति सचेत होना, बढ़ना या कल्पना को बदलना या बनना आपके लिए शुरु में भयावह हो सकता है। लेकिन अगर मौजूदा विकल्प रिश्ता आपको खुशी नहीं दे रहा है और आप इस पीडित अवस्था में नहीं रहना चाहते हैं, और आपको लगता है कि जीने के लिए दूसरे तरीका आपको दुख नहीं देगें तो आपको यह स्वीकार कर लेना चाहिए। image courtesy : getty images

अपनी सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलो। आप अपने लिए सुरक्षित और आसान विकल्प इसलिए बनाते है क्योंकि आप मौजूदा स्थिति से डरे हुये है। अगर इससे बाहर आते हैं तो कुछ भी कभी भी बदल जा सकता है लेकिन अगर आप ऐसा करते रहते हो तो कुछ भी बदलने में कभी भी कामयाब नहीं होगें। image courtesy : getty images

जीवन हमेशा आसान नहीं होता है। कुछ बातें हमें ऊंचा उठाती है जबकि कुछ बातें आंसू की तरह नीचा गिराती है। आपके दिल का बार-बार विस्तार होगा, टूटेगा और फिर पुनर्निर्माण भी होगा। आपके कार्य लगातार प्रगति पर रहते है आप नई-नई चीजों को सीखते, बदलते और आगे बढ़ते हैं। जीवन की कठिनाइयों और बाधाएं आगे बढ़ने और सीखने का अवसर प्रदान करती है और इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपको क्या करना है क्या नहीं। image courtesy : getty images

अंत में, आप इस जीवन में अपनी खुशी खोजने और बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। एक सुंदर जीवन आपके इंतजार में खड़ा है। लेकिन जरूरत है इसे अंदर से महसूस करने की। image courtesy : getty images

जीवन अतीत में या चोट देने वाले लोगों के साथ अटके रहने के लिए बहुत छोटा है। अगर आपका अतीत दर्द की एक स्मृति है या कोई आपको लगातार दर्द दे रहा है तो इन सब से दूर जाने के लिए स्वयं को सम्मान दो। स्वयं से कहो कि हां इससे आपको चोट लगी है लेकिन यह ठीक हो जाएगा-यह बीत चुका है और अब आप बिल्कुल ठीक हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।